29.2 C
Ranchi
Sunday, July 19, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homeaasthaबारिश का कहर: अमरनाथ, वैष्णो देवी और चारधाम समेत कई यात्राएं अस्थायी...

बारिश का कहर: अमरनाथ, वैष्णो देवी और चारधाम समेत कई यात्राएं अस्थायी रूप से बंद

spot_img

Jharkhand Life News नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने धार्मिक यात्राओं की रफ्तार थाम दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोड़ी, आदि कैलाश और कई अन्य प्रमुख यात्राओं पर फिलहाल रोक लगा दी है।

सबसे बड़ा फैसला अमरनाथ यात्रा को लेकर लिया गया है। 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से यात्रा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। नए श्रद्धालुओं को बेस कैंप से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम साफ होने और रास्तों की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू होगी।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

उधर, माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी यात्रा भी खराब मौसम की चपेट में आ गई हैं। कटरा से आगे श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है और अगले आदेश तक यात्रा स्थगित कर दी गई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से बिना जरूरी कारण यात्रा न करने और मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ने की अपील की है। वहीं पिथौरागढ़ क्षेत्र में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा भी फिलहाल बंद कर दी गई है।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon