Health TipsInternational
Deoghar Life News : शहर के रामपुर मोहल्ले में कार्तिक मास के उद्यापन के मौके पर तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का उद्घाटन रविवार शाम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि कार्तिक मास पर भागवत कथा के श्रवण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने आयोजकों को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए बधाई दी और कहा कि भागवत कथा से आसपास का वातावरण भी पवित्र होता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास को सर्वोत्तम मास माना गया है और इसमें भागवत कथा का वाचन और श्रवण से ईश्वरत्व की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर वृंदावन से आए कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच भागवत कथा का वाचन किया। कथा में मुख्य यजमान बबलू चौधरी और इनकी धर्मपत्नी रिंकी देवी हैं, जबकि आयोजक मीना देवी हैं। मौके पर सतनारायण खवाड़े, प्रकाश भारद्वाज, अनीता देवी, प्रदीप ठाकुर, पुनिता देवी, वरुण मिश्रा, मन्नू मिश्रा, उमेश चौधरी, विष्णु चौधरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।



