29 C
Ranchi
Sunday, July 26, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homeaasthaश्रावणी मेले में सुरक्षा सर्वोपरि: देवघर में डबल डेकर वाहनों के प्रवेश...

श्रावणी मेले में सुरक्षा सर्वोपरि: देवघर में डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

spot_img

Jharkhand Life News देवघर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। मेले की पूरी अवधि के दौरान देवघर जिला सीमा के भीतर डबल डेकर (दो मंजिला) वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

श्रावणी मेले में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम जलार्पण के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए देवघर जिला सीमा के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल और जांच चौकियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी प्रतिबंधित वाहन जिला सीमा के अंदर प्रवेश न कर सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने कहा है कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले सभी श्रद्धालु हमारे लिए देवतुल्य हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों, चालकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित श्रावणी मेले के आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रशासन का मानना है कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी श्रावणी मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon