jHARKHAND lIFE nEWS: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखने देवघर के उपायुक्त ने आज बरमसिया चौक से शिवराम झा चौक तक खुद अपने अधिकारियों के साथ पैदल मार्च की और निरीक्षण किया । डीसी ने कहा कि कांवड़ियों और भक्तों की व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है और वे खुद हर जगह जाकर देख रहे हैं। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा शिवराम झा चौक, जालसार पार्क, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज और बरमसिया चौक आदि का पैदल भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास व नागरिक सुविधा से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द और पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं की सुगम कतार व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने बरमसिया चौक से सरकार भवन मोड़, बीएड कॉलेज से तिवारी चौक और शिवराम झा चौक तक की रूटलाइन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवरियों को कतार में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने पूरे रूटलाइन में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने रूटलाइन में विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने तथा खुले व संवेदनशील ट्रांसफार्मरों को सही तरीके से कवर्ड (सुरक्षित) करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व अभियंता उपस्थित थे।



