Jharkhand Life News देवघर। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनता दरबार में कई मामलों का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया गया। वहीं, जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन सौंपने के सख्त निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी। जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष बेझिझक रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।




