29.9 C
Ranchi
Sunday, July 19, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homecourt newsजमीन विवाद पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला..?

जमीन विवाद पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला..?

spot_img

Jharkhand Life News रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन के मालिकाना हक, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और जमाबंदी को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि दाखिल-खारिज, जमाबंदी या लगान रसीद किसी भी व्यक्ति के मालिकाना हक का कानूनी प्रमाण नहीं हैं। ये केवल राजस्व रिकॉर्ड हैं, जबकि जमीन के असली मालिक का फैसला केवल सिविल कोर्ट ही कर सकती है।

चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह फैसला हजारीबाग जिले की एक जमीन से जुड़े विवाद की सुनवाई के दौरान दिया। अदालत ने कहा कि वर्षों पुरानी जमाबंदी को अंचलाधिकारी (CO) या अन्य राजस्व अधिकारी अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकते। यदि किसी जमीन पर दो पक्ष मालिकाना हक का दावा करते हैं, तो उसका फैसला केवल सिविल कोर्ट करेगी।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है और उसका जमीन पर कब्जा है, तो सिर्फ म्यूटेशन रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने के आधार पर उसे बेदखल नहीं किया जा सकता। साथ ही, जब तक किसी सक्षम अदालत का आदेश न हो, तब तक राजस्व अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति से लगान लेना और रसीद जारी करना होगा।

इस फैसले को जमीन मालिकों और खरीदारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे राजस्व कार्यालयों में होने वाली मनमानी पर रोक लगेगी और जमीन विवादों में कानूनी प्रक्रिया अधिक स्पष्ट होगी।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon