Jharkhand Life News बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। जिस एनकाउंटर को पुलिस अपनी बहादुरी बता रही थी, वो अब उनके गले की फांस बन चुका है। फेसबुक लाइव पर हथियार फेंककर सरेंडर करने वाले 28 साल के भरत तिवारी की मौत ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। चौंकिए मत, क्योंकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर अब पुलिसवालों पर ही हत्या की FIR दर्ज हो चुकी है! जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा और शाहपुर के थानेदार समेत कई पुलिसकर्मियों पर सीधे कत्ल का मुकदमा हुआ है। जहाँ एक तरफ जनता इंसाफ के लिए महापंचायत कर रही है, वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी सीबीआई जांच की याचिका पहुंच चुकी है। क्या यह सच में एक एनकाउंटर था या फिर वर्दी की आड़ में की गई साजिश? जांच जारी है, सस्पेंस गहरा है!”
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर पर सरकार का बड़ा एक्शन
Follow WhatsApp Channel
Follow Now
Follow Telegram Channel
Follow Now
Follow WhatsApp Channel
Follow Now
Follow Telegram Channel
Follow Now




