25.8 C
Ranchi
Saturday, July 11, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homeaasthaदेवघर श्रावणी मेला : दर्शन व्यवस्था बदली

देवघर श्रावणी मेला : दर्शन व्यवस्था बदली

spot_img

Jharkhand Life News देवघर: श्रावणी मेला 2026 को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस बार शीघ्रदर्शनम (VIP) कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाया गया है, जिससे वे सामान्य कतार से अलग रास्ते से सीधे मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच सकेंगे।

भीड़ से मिलेगी राहत

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

अब तक VIP और सामान्य श्रद्धालुओं को एक ही रास्ते से गुजरना पड़ता था, जिसके चलते  धक्का-मुक्की और लंबा इंतजार करना होता था। अब नई व्यवस्था में दोनों लाइन पूरी तरह अलग रहेंगी, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और दर्शन व्यवस्था अच्छी होगी।

2 से 5 मिनट में दर्शन का दावा

प्रशासन का कहना है कि कूपन स्कैन होने के बाद श्रद्धालुओं को कहीं रुकना नहीं पड़ेगा। नए फुट ओवरब्रिज के जरिए वे सीधे मंदिर के सिंहद्वार तक पहुंचेंगे। पहले जहां एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब केवल 2 से 5 मिनट में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन होने का दावा किया जा रहा है।

20 जुलाई से होगा पहला ट्रायल

नई व्यवस्था का ट्रायल 20 जुलाई से शुरू होगा। इसमें पुलिसकर्मी, स्थानीय लोग और डमी श्रद्धालु शामिल होंगे, ताकि मेले से पहले पूरे सिस्टम की जांच की जा सके और किसी भी तकनीकी खामी को दूर किया जा सके।

VIP कूपन की व्यवस्था

सामान्य दिनों में शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत 500 रुपये रहेगी, जबकि श्रावणी सोमवारी के दिन यह 1000 रुपये तक हो सकती है। कूपन ऑनलाइन और अधिकृत काउंटरों से मिलेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रतिदिन सीमित संख्या में ही कूपन जारी किए जाएंगे।

मुख्य उद्देश्य

मंदिर प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था का मकसद श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कराना है, ताकि श्रावणी मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon