23.1 C
Ranchi
Thursday, November 26, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homeaasthaकार्तिक पूर्णिमा पर द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का श्रद्धा, संस्कृति एवं...

कार्तिक पूर्णिमा पर द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का श्रद्धा, संस्कृति एवं उल्लास के बीच भव्य समापन, प्रशासनिक समन्वय और जनसहभागिता ने आयोजन को बनाया यादगार रामरेखा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा तीर्थस्थल; सांस्कृतिक संध्या में रजत आनंद, मोनिका मुंडू, नितेश कच्छप एवं अंजली देवी ,छऊ नृत्य,कथक ने बिखेरा सुरों का जादू

spot_img

Simdega Life News: सिमडेगा की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक श्रीरामरेखा धाम में आयोजित द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति, लोकसंस्कृति और उल्लास के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामरेखा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा तीर्थस्थल जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्तिक पूर्णिमा की सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के दर्शन तथा पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। रामरेखा धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक आस्था ने महोत्सव को विशेष आध्यात्मिक आयाम प्रदान किया। मेले में मिठाई, प्रसाद, खिलौने, वस्त्र एवं खानपान की दुकानों के साथ पूरे परिसर में उत्सव की रौनक देखने को मिली।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति एवं झारखंड की लोकसंस्कृति का आकर्षक संगम बनी। इंडियन आइडल फेम गायक रजत आनंद, झारखंड की कोकिला मोनिका मुंडू, नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप एवं अंजली देवी , प्रभात महतो के मानभूम छऊ नृत्य,कथक नृत्य सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। श्रीराम भजनों, सूफियाना संगीत और नागपुरी गीतों की धुन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। हजारों दर्शकों से भरे आयोजन स्थल पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गूंज बनी रही।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह की स्वरचित ‘श्री रामरेखा धाम स्तुति’ रही। उपायुक्त ने बॉलीवुड गायक रजत आनंद के साथ मंच साझा करते हुए अपनी रचना को सुरों में प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम के आदर्श, करुणा, परोपकार एवं मानवता के संदेश को समर्पित इस रचना ने महोत्सव को साहित्य, संगीत और आस्था का अनूठा स्वरूप प्रदान किया। उनकी इस रचनात्मक पहल को दर्शकों ने सराहा।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति के तहत मेला परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। बेहतर समन्वय एवं प्रभावी प्रबंधन के परिणामस्वरूप महोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

महोत्सव को सफल बनाने में रामरेखा धाम विकास समिति की विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस बल, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों की टीमों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया।
द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का सफल आयोजन सिमडेगा की समृद्ध धार्मिक परंपरा, लोकसंस्कृति, पर्यटन संभावनाओं एवं सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बना। श्रद्धा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से सजी महोत्सव की यादें श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का श्रद्धा, संस्कृति एवं उल्लास के बीच भव्य समापन, प्रशासनिक समन्वय और जनसहभागिता ने आयोजन को बनाया यादगार रामरेखा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा तीर्थस्थल; सांस्कृतिक संध्या में रजत आनंद, मोनिका मुंडू, नितेश कच्छप एवं अंजली देवी ,छऊ नृत्य,कथक ने बिखेरा सुरों का जादू

सिमडेगा:- सिमडेगा की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक श्रीरामरेखा धाम में आयोजित द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति, लोकसंस्कृति और उल्लास के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामरेखा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा तीर्थस्थल जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्तिक पूर्णिमा की सुबह से ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के दर्शन तथा पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। रामरेखा धाम से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक आस्था ने महोत्सव को विशेष आध्यात्मिक आयाम प्रदान किया। मेले में मिठाई, प्रसाद, खिलौने, वस्त्र एवं खानपान की दुकानों के साथ पूरे परिसर में उत्सव की रौनक देखने को मिली।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति एवं झारखंड की लोकसंस्कृति का आकर्षक संगम बनी। इंडियन आइडल फेम गायक रजत आनंद, झारखंड की कोकिला मोनिका मुंडू, नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप एवं अंजली देवी , प्रभात महतो के मानभूम छऊ नृत्य,कथक नृत्य सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। श्रीराम भजनों, सूफियाना संगीत और नागपुरी गीतों की धुन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। हजारों दर्शकों से भरे आयोजन स्थल पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गूंज बनी रही।

सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह की स्वरचित ‘श्री रामरेखा धाम स्तुति’ रही। उपायुक्त ने बॉलीवुड गायक रजत आनंद के साथ मंच साझा करते हुए अपनी रचना को सुरों में प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम के आदर्श, करुणा, परोपकार एवं मानवता के संदेश को समर्पित इस रचना ने महोत्सव को साहित्य, संगीत और आस्था का अनूठा स्वरूप प्रदान किया। उनकी इस रचनात्मक पहल को दर्शकों ने सराहा।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक श्री श्रीकांत एस. खोटरे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति के तहत मेला परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। बेहतर समन्वय एवं प्रभावी प्रबंधन के परिणामस्वरूप महोत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

महोत्सव को सफल बनाने में रामरेखा धाम विकास समिति की विभिन्न शाखाओं एवं इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस बल, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों की टीमों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया।
द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का सफल आयोजन सिमडेगा की समृद्ध धार्मिक परंपरा, लोकसंस्कृति, पर्यटन संभावनाओं एवं सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बना। श्रद्धा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से सजी महोत्सव की यादें श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के मन में लंबे समय तक बनी रहेंगी।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
Gyanesh Srivastava
Gyanesh Srivastavahttps://jharkhandlife.com
वरिष्ठ पत्रकार, 30 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव। झारखंड लाइफ पत्रिका के संपादक और विभिन्न इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल पर सम-सामयिक विषयों पर बतौर राजनीतिक टिप्पणीकार। यायावरी जीवन के साथ साथ खेल-कूद में सक्रिय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon