23.3 C
Ranchi
Thursday, August 6, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeEducation'कॉकरोच जनता पार्टी' का सदस्यता अभियान शुरू, 1 सितंबर से निकलेगी 'क्या...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सदस्यता अभियान शुरू, 1 सितंबर से निकलेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ यात्रा

spot_img

Jharkhand Life News : Cockroach Janta Party (CJP) ने देशभर में अपना सदस्यता अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने प्रेस-कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान और आगामी ‘क्या बोलती पब्लिक’ नेशनल लिसनिंग टूर की जानकारी दी है।

पार्टी ने छात्रों, युवा पेशेवरों, मजदूरों और आम नागरिकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया है। सदस्यता के लिए पार्टी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की बात कही है।

फिलहाल चंदा नहीं लिया जाएगा

पार्टी ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि अभी आम जनता से किसी प्रकार का आर्थिक योगदान या चंदा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति पार्टी के नाम पर धन की मांग करता है तो उससे सतर्क रहने की अपील की गई है। पार्टी का कहना है कि भविष्य में यदि फंडिंग की कोई आधिकारिक व्यवस्था होगी तो उसकी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

1 सितंबर से शुरू होगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ यात्रा

CJP ने बताया कि 1 सितंबर 2026 से देशव्यापी ‘क्या बोलती पब्लिक’ नेशनल लिसनिंग टूर एंड एजुकेशन रिफॉर्म कैंपेन शुरू किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व देश के विभिन्न राज्यों में जाकर विशेष रूप से युवाओं से संवाद करेगा और उनकी राय के आधार पर “Youth Reform Charter” तैयार करने का दावा कर रहा है।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

पार्टी के अनुसार अभियान चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहेगा—

  • शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार।
  • शिक्षा और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल।
  • संस्थागत जवाबदेही, जिसमें मीडिया, चुनाव आयोग और न्यायिक व्यवस्था जैसे विषय शामिल हैं।
  • छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों के साथ संवाद और सहयोग।

आंदोलन का विस्तार करने की तैयारी

सदस्यता अभियान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की आधारशिला होगा। संगठन का दावा है कि प्रत्येक नया सदस्य उसके जमीनी विस्तार और संस्थागत जवाबदेही की मुहिम को मजबूत करेगा।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
Gyanesh Srivastava
Gyanesh Srivastavahttps://jharkhandlife.com
वरिष्ठ पत्रकार, 30 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव। झारखंड लाइफ पत्रिका के संपादक और विभिन्न इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल पर सम-सामयिक विषयों पर बतौर राजनीतिक टिप्पणीकार। यायावरी जीवन के साथ साथ खेल-कूद में सक्रिय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon