26 C
Ranchi
Saturday, July 25, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeDEOGHARपर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्य कुमार...

पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि स्वच्छता और विनम्रता पर श्रावणी मेला में अधिकारी मुस्तैद रहें…

spot_img

Jharkhand Life News: मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की दी जाने वाली सुविधाओं का आज निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कहा कि स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए। देश दुनिया से जो भी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। साफ सफाई का प्रबंधन इस प्रकार हो कि वे एक जगह न रहकर सभी ओर रहें और लगातार साफ सफाई होती रहे। मंत्री जी ने कहा कि पूरे एल क्षेत्र में चाक चौबन्द व्यवस्था रहे। पूरे शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे। एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना और ओपी संवेदनशील रहें। पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये।

                                      इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने दुम्मा बॉर्डर से निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जाने विभिन्न सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, मोबाइल चार्जिंग, भक्तिमय मनोरंजन, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना सह सहायता केंद्र, साफ-सफाई, अतिक्रमण मुक्त कावड़िया पथ, रंगरोगन आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया रुटलाइन में सभी सुविधाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीक़े से कराए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

आध्यात्मिक भवन के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा गया कि श्रद्धालुओं के होल्डिंग पॉइन्ट व भीड़ को व्यवस्थित करने के  दृष्टिकोण से आध्यात्मिक भवन काफी महत्वपूर्ण स्थल है ऐसे में यहाँ श्रद्धालुओं हेतु बेहतर सुविधा मुहैया कराया जाय। यहाँ हॉल में  बेड लगवाया जाय साथ ही कारपेट भी बिछवाया जाय तथा शौचालय, स्नानागार व मोबाइल चार्जर आदि की बेहतर व्यवस्था कराया जाय।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरव कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर ने बाघमारा स्थित आईएसबीटी के अलावा कोठिया स्थित टेंट सिटी एवं वाहन पड़ाव स्थल, सरसा, परित्राण पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जायजा लिया। साथ ही सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के अलावा विद्युत, शौचालय, पेयजल व बेरिकेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

           इस दौरान उपरोक्त के अलावा  उप विकास आयुक्त श्री पियूष सिन्हा, महापौर नगर निगम देवघर श्री रवि राउत, उप महापौर, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 रमेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुलदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री लक्ष्मण प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास प्रभात खबर के फोटो जर्नलिस्ट से अपने कैरियर की शूरूआत की थी. बीच में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। श्री दास फिर से पत्रकारिता से जुड़ गये हैं और फिलहाल झारखंड लाइफ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon