Jharkhand Life News सिमडेगा। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के आयुक्त मनोज कुमार शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचने पर उपायुक्त कंचन सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आयुक्त का स्वागत उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो तथा अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

स्वागत के बाद सिमडेगा परिसदन भवन परिसर में आयुक्त मनोज कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आयुक्त के इस दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना है कि वे जिले में चल रही विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।




