32 C
Ranchi
Monday, July 13, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeACCIDENTवियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; जांच शुरू

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; जांच शुरू

spot_img

Jharkhand Life News: (वियतनाम)| वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई) को भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और 4 वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। नाव होन मे रुत न्गोई द्वीप से पर्यटकों को लेकर आन थोई बंदरगाह लौट रही थी। तट से करीब 300–400 मीटर पहले अचानक आई तेज समुद्री लहर से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

हादसे में जान गंवाने वालों में 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के निवासी शामिल हैं। बचाए गए अधिकांश भारतीयों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन नाव अचानक पलटने से कई लोग कैबिन में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। कुछ परिजनों ने बचाव अभियान में देरी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की है। वहीं, वियतनाम सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा खराब मौसम, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon