30.1 C
Ranchi
Sunday, April 19, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeBlogमहाशक्ति के मलबे पर चलता बाज़ार का सर्कस

महाशक्ति के मलबे पर चलता बाज़ार का सर्कस

spot_img


​आज की दुनियाँ में जब मिसाइलें तेल अवीव से तेहरान की ओर और तेहरान से तेल अवीव की ओर चलती हैं, तो उनका असली निशाना वहां के लोग नहीं, बल्कि भारत जैसे देशों का मध्यम वर्ग और उसकी रसोई होती है। इस वैश्विक नाटक के तीन मुख्य डायरेक्टर हैं—अमेरिका, रूस और चीन। इन्होंने दुनिया को एक ऐसे पे-पर-व्यू युद्ध में झोंक दिया है जिसका सब्सक्रिप्शन हम अपनी महंगाई और गिरते रुपये से भर रहे हैं।

​साजिश का त्रिकोण: सूत्रधार और संचालक

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

​अमेरिका दुनिया का वह बाउंसर है जो शांति का सफेद झंडा दिखाकर असल में अपने हथियारों का पुराना स्टॉक क्लियर कर रहा है। रूस इस आग में घी डालकर अपने पुराने हिसाब चुकता कर रहा है, और चीन किनारे बैठकर शांति की वैसी ही दुआएं मांग रहा है जैसे कोई गिद्ध किसी के दम तोड़ने का इंतज़ार करता है, ताकि बाद में पुनर्निर्माण के नाम पर समूचे बाजार को निगल सके।
हम इंसान नहीं, इन्वेंट्री(माल) हैं: ​विडंबना देखिए कि विदेशों में जो कचरा (पुरानी तकनीक, घातक नीतियां और खतरनाक पूंजीवाद और वास्तविक कचरा भी) तैयार होता है, उसे खपाने के लिए भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। हम अब राष्ट्र नहीं रहे, हम एक मॉल बन गए हैं। हमें इंसान से उपभोक्ता और नागरिक से डेटा में बदल दिया गया है। ​स्वदेशी चेहरे, विदेशी तिजोरियां:
​जिन बड़े व्यापारिक घरानों को विकास का इंजन बताया जा रहा है, वे असल में वैश्विक धनाढ्यों के फ्रंट के रूप में काम कर रहे हैं। वे द्वारपाल हैं जो विदेशी पूंजी के लिए रास्ता साफ करते हैं और बदले में हमें यह पढ़ाया जाता है कि हम आर्थिक महाशक्ति बस बनने ही वाले हैं। यह एक ऐसा सम्मोहन है जहाँ लूटने वाला और लुटने वाला—दोनों राष्ट्रवाद के नारे लगा रहे हैं।
प्रबुद्ध वर्ग की बौद्धिक नपुंसकता:

समाज का वह हिस्सा जिसे आवाज़ उठानी थी, उसे पुरस्कारों और पदों के झुनझुने थमा दिए गए हैं। डीप-फेक और डिजिटल अफीम के इस दौर में सच को इतना धुंधला कर दिया गया है कि समझदार आदमी भी संशय में है। जो चंद आवाज़ें उठती हैं, उन्हें नक्कारखाने के शोर में गुम कर दिया जाता है। ​नशे का मज़ा और कड़वी सुबह:
​वर्तमान व्यवस्था ने जनता को 5G डेटा और काल्पनिक गौरव के नशे में चूर कर दिया है। लोग इस पतन का मज़ा ले रहे हैं क्योंकि उन्हें अहसास ही नहीं है कि वे कितनी तेज़ी से गर्त की ओर गिर रहे हैं। नशा तब टूटेगा जब गिरते-गिरते हम उस तल पर पहुँच जाएंगे जहाँ और गिरने की गुंजाइश नहीं बचेगी।
​यह रिपोर्ट किसी को डराने के लिए नहीं, बल्कि यह बताने के लिए है कि साज़िश गहरी है और सरकार इसमें केवल मूकदर्शक नहीं, बल्कि एक सक्रिय साझीदार है। विद्रोह तब होगा जब होश आएगा, और होश तब आएगा जब यह डिजिटल नशा फटेगा।
साज़िशें गहरी हैं, बाज़ार शातिर है और प्रबुद्ध वर्ग मौन है। लेकिन याद रखिये, इतिहास हमेशा बहुमत ने नहीं, बल्कि उन नगण्य लोगों ने बदला है जिन्होंने अंत तक हार नहीं मानी और नक्कारखाने में अपनी ‘तूती’ बजाते रहे।
​और अंत में इतना कि तमाशा पराया है, लेकिन कीमत हमारी अपनी नस्लें चुका रही हैं।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
वरुण राय
वरुण राय
विशेष संवाददाता, वरूण राय पिछले 22 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वे विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिये लेखन कार्य कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon