30.1 C
Ranchi
Wednesday, April 15, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeJharkhand Newsभाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन...

भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है : विनोद पांडेय

spot_img

Jharkhand Life News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है। ये गरीबों पर हमला है बिहार में SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर 35 लाख से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किया जाना कोई साधारण प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है।

केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता झामुमो विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि SIR केवल एक बहाना है, जबकि असल उद्देश्य गरीबों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित करना है। आज राशन कार्ड, कल पेंशन, परसों मइयाँ योजना, और उसके बाद बिजली, शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं को भी समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। झामुमो का आरोप है कि भाजपा की नीति स्पष्ट है—ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जाएँ कि गरीब, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग कमजोर हो जाएँ और उन्हें मिलने वाली सरकारी सहायता स्वतः समाप्त हो जाए। झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के कार्यकाल में भी 10 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए गए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा एक ही रणनीति को अलग-अलग राज्यों में दोहराने की कोशिश कर रही है। यह केवल दस्तावेजों की जांच नहीं है, बल्कि यह लोगों के अस्तित्व पर प्रहार है। केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता झामुमो विनोद पांडेय ने कहा कि किसी परिवार का नाम सूची से हटता है, तो केवल एक कार्ड नहीं कटता—उस परिवार की रसोई बुझ जाती है, बुजुर्गों की पेंशन रुक जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। यह सब अत्यंत सुनियोजित और शांत तरीके से किया जा रहा है—बिना सार्वजनिक चर्चा, बिना जवाबदेही और बिना पारदर्शिता के। जनता से अपील है कि यह समय सतर्क रहने, आवाज उठाने और हर उस व्यक्ति के साथ खड़े होने का है, जिसका अधिकार छीना जा रहा है। यह लड़ाई केवल SIR के खिलाफ नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon