राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यानी गुरुवार को राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का हालचाल जाना। सोरेन पिछले कुछ समय से अस्पताल में इलाजरत हैं। राष्ट्रपति ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इलाज की जानकारी ली।

राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
इस अवसर पर शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के CM हेमंत सोरेन तथा विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी। राष्ट्रपति ने परिजनों से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों से चल रहे उपचार के बारे में भी बातचीत की। राष्ट्रपति ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आशा व्यक्त की कि शिबू सोरेन जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट आएंगे।