26 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeDEOGHARश्रावणी सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा जारी, 50 वर्षों की सेवा...

श्रावणी सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा जारी, 50 वर्षों की सेवा यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव

spot_img


Deoghar Life News: देवघर में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सेवा के लिए मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा का सेवा अभियान लगातार जारी है। खिजुरिया स्थित सेवा शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खास बात यह है कि मंच की श्रावणी सेवा परंपरा इस वर्ष 50 वर्ष पूरे कर स्वर्णिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए हैं। इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा की ओर से खिजुरिया में 36वां श्रावणी सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

शिविर में श्रद्धालुओं को प्रतिदिन लंगर के माध्यम से भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, प्रसाद, फल और जूस उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता, विश्राम की व्यवस्था और गर्म पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

मंच के सदस्य और कार्यकर्ता लगातार शिविर में मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल के अनुसार, अब तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिविर की विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया है और श्रावणी मेला के दौरान यह सेवा लगातार जारी रहेगी।

मारवाड़ी युवा मंच के लिए इस वर्ष की सेवा विशेष महत्व रखती है, क्योंकि श्रावणी सेवा की यह परंपरा पांच दशकों का सफर पूरा कर चुकी है। मंच के सदस्यों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सेवा को बाबा बैद्यनाथ की सेवा मानकर पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कार्य किया जा रहा है।

सेवा अभियान को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष साकेत छावछारिया, सचिव सर्वेश मोदी, कोषाध्यक्ष सत्यम बजला और शिविर संयोजक अमित छावछरिया, रोहित सुल्तानिया, अर्पित मोदी, ऋषभ अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ऋषभ केड़िया, निहित टमकोरिया और अमरजीत शर्मा सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं शाखा के पूर्व अध्यक्ष अनुज धनुका सहित अभिषेक सिंघानिया, अभिषेक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रत्युष सुल्तानिया, हरीश तोलासारिया, मनोज नेवर और संजय चौधरी समेत अन्य सदस्यों का भी शिविर संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने समाजबंधुओं और सेवा सहयोगियों से इस अभियान से जुड़ने और श्रद्धालुओं की सेवा में अपना योगदान देने की अपील की है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास प्रभात खबर के फोटो जर्नलिस्ट से अपने कैरियर की शूरूआत की थी. बीच में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। श्री दास फिर से पत्रकारिता से जुड़ गये हैं और फिलहाल झारखंड लाइफ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon