24.3 C
Ranchi
Saturday, August 8, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
Homeaasthaदूसरी सोमवारी को लेकर देवघर में प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने मेला क्षेत्र...

दूसरी सोमवारी को लेकर देवघर में प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने मेला क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण

spot_img

Jharkhand Life News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने शनिवार को संपूर्ण मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूटलाइन, होल्डिंग प्वाइंट, टेंट सिटी, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुमैठा से नंदन पहाड़ तक रूटलाइन का निरीक्षण

उपायुक्त ने कुमैठा से नंदन पहाड़ तक की रूटलाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दूसरी सोमवारी पर संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए रूटलाइन में पर्याप्त मात्रा में मेट बिछाने और विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। रूटलाइन में साफ-सफाई के साथ-साथ मेला क्षेत्र से कचरे का नियमित उठाव और उसका उचित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

होल्डिंग प्वाइंट और यातायात व्यवस्था रहे दुरुस्त

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी होल्डिंग प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रहें। पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि वाहनों का सुगम परिचालन, भीड़ नियंत्रण और कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें।

24 घंटे एक्टिव रहेंगे स्वास्थ्य केंद्र और सहायता केंद्र, दूसरी सोमवारी से पहले उपायुक्त के सख्त निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र, सूचना-सहायता केंद्र, विद्युत नियंत्रण कक्ष, ओपी, मातृत्व विश्राम गृह और अन्य आवश्यक सेवाओं को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और टोटो एम्बुलेंस की व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त रखने को कहा। उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में टोटो एम्बुलेंस तत्काल उपलब्ध हो।

टेंट सिटी में श्रद्धालुओं से लिया सुविधाओं का फीडबैक

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाघमारा आईएसबीटी, टेंट सिटी और कोठिया टेंट सिटी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर आवासन, पेयजल और सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

श्रद्धालुओं ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और सेवाभाव से पेश आएं कर्मी

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र में तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और सेवाभाव से पेश आने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटें, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। कतारबद्ध जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं और बच्चों की विशेष व्यवस्था

उपायुक्त ने बरमसिया, सरकार भवन, बीएड कॉलेज और तिवारी चौक समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि सभी सूचना-सहायता केंद्र श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे। मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इन सुविधाओं को और बेहतर एवं विस्तृत करने के निर्देश भी दिए गए।

दूसरी सोमवारी पर बढ़ेगी प्रशासन की निगरानी

राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रूटलाइन से लेकर मंदिर क्षेत्र तक सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और सूचना व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित जलार्पण की सुविधा मिले।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला परिवहन पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सहायक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, एजेंसी और कर्मी मौजूद रहे।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास प्रभात खबर के फोटो जर्नलिस्ट से अपने कैरियर की शूरूआत की थी. बीच में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। श्री दास फिर से पत्रकारिता से जुड़ गये हैं और फिलहाल झारखंड लाइफ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon