28.7 C
Ranchi
Monday, August 3, 2026
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeDEOGHARप्रथम सोमवारी पर उपायुक्त ने संभाली कमान, रूटलाइन से बाबा मंदिर तक...

प्रथम सोमवारी पर उपायुक्त ने संभाली कमान, रूटलाइन से बाबा मंदिर तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

spot_img

Jharkhand life News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की प्रथम सोमवारी के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार तड़के सुबह स्वयं मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने रूटलाइन, विभिन्न होल्डिंग प्वाइंट्स तथा बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थापित स्वास्थ्य शिविरों, मातृत्व विश्राम गृह, सूचना केंद्रों, पुलिस एवं ट्रैफिक ओपी का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों और कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे मेला अवधि के दौरान पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और ‘सेवा भाव’ के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रखने, सूचना केंद्रों पर श्रद्धालुओं को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराने तथा पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रथम सोमवारी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार रहें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।

श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 घंटे निगरानी रख रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास
अंग्रेज दास प्रभात खबर के फोटो जर्नलिस्ट से अपने कैरियर की शूरूआत की थी. बीच में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। श्री दास फिर से पत्रकारिता से जुड़ गये हैं और फिलहाल झारखंड लाइफ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon