Jharkhand Life News देवघर: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। देवघर जिला प्रशासन ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला स्तरीय समिति की बैठक में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) नियुक्ति प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2026 के मध्य से शुरू की जाएगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार, राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल समापन के बाद होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता श्रावणी मेले का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर ही आवेदन करें।
मुख्य बातें
- होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को जिला स्तरीय समिति की मंजूरी।
- जुलाई 2026 के मध्य से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू।
- श्रावणी मेला 2026 के बाद चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- विस्तृत भर्ती अधिसूचना जल्द जारी होगी।



