22.7 C
Ranchi
Thursday, July 10, 2025
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeJharkhand Newsपुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जगजीवन राम को किया याद

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जगजीवन राम को किया याद

spot_img

Deoghar Life News : जसीडीह स्थित वार्ड नंबर-6  रतनपुर में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि जगजीवन राम ने महात्मा गांधी से अनु प्रेरित होकर देश के नव निर्माण खासकर दलितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। किसी एक वर्ग से उन्हें बांधना उनके जैसे महान व्यक्ति के व्यक्तित्व को अपमानित करना होगा। रचनात्मक कार्यों के जरिए उन्होंने दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उनके बताए रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राष्ट्र के प्रति की गई निस्वार्थ सेवा एवं कमजोर व दलित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए स्वर्गीय जगजीवन राम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की। कार्यक्रम में देवघर नगर इंटक के नगर अध्यक्ष  आनंद राय, देवघर जिला इंटक की महासचिव बबली सिंह, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी एवं डॉ. गौरव सिंह, देवघर जिला इंटक के सचिव अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, भीमराय, छगन दास, श्याम प्रसाद राय, पिंटू राय, कारू दास, किशन दास, महेश दास, गोदान दास, सदानंद दास, सोहन ठाकुर, प्रदीप दास, चंद्रमाणिया देवी पुष्पा देवी, मंजू देवी, करी देवी, मीना देवी, झूला देवी, कविता देवी, अहीर देवी, संजू देवी, सीता देवी, बबली देवी, कुंती देवी, रूबी देवी, करिश्मा देवी, रीता देवी, मिल्की देवी मौजूद थीं।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon