17.1 C
Ranchi
Tuesday, February 4, 2025
Contact: info.jharkhandlife@gmail.com
spot_img
HomeJharkhand NewsNCC और प्रशासन कर रही स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी..

NCC और प्रशासन कर रही स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी..

spot_img

Deoghar News: देवघर के KKN स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का पूर्वाभ्यास में एनसीसी के जवानों के साथ देवघर के डीसी विशाल सागर शामिल हुए और अब तक हुई तैयारी का जायजा लिया।

देवघर में इस साल की स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरे शहर में जोरों से देखी जा रही है। जहां एक और सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा के सपनों को साकार कर रहे हैं, बच्चे अपने स्कूलों में आजादी का जश्न मनाने के लिए होने वाले कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे है वहीं एनसीसी के जवान व देवघर प्रशासन भी केकेएन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की परेड एवं कार्यक्रम की तैयारी के लिए लगी है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए डीसी विशाल सागर शामिल हुए। इस अवसर पर होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी महोदय शामिल भी हुए साथ ही सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्र प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे।

आपको बता दूं देवघर का लगभग हर घर एवं मुख्य चौक चौराहा तिरंगा झंडा और तीनों रंगो से सजा हुआ है, पूरा शहर आजादी का जश्न मनाने के लिए बाजार में संबंधित सामानों की खरीदारी भी कर रहे है, जिसमें बच्चों और युवाओं की उत्साह देखने को मिल रहा है।

आपको बता दूं इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को आजादी के 77 साल हो जायेंगे। भारत पहली बार आजादी के जश्न का झंडा 15 अगस्त 1947 को फहराया था। और तब से हर वर्ष 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री स्वंत्रता का तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करते है। इस प्रकार देश इस साल 78 वां स्वतंत्रता का जश्न मनाएगा।

आपको बता दूं इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम ‘विकसित भारत’ है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। जिसका पहल झारखंड के कई शहरों के साथ देवघर में देखने को मिल रहा है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now
Follow Telegram Channel Follow Now
spot_img
उमेश झा
उमेश झा
संवाददाता, झारखंड लाइफ, उमेश झा युवा पत्रकार हैं, और झारखंड लाइफ से जुड़े हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

--Advertisement--spot_img

Latest News

spot_img
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon