Deoghar Life News : 9 जुलाई को मजदूर यूनियनों की हड़ताल को लेकर वाम मोर्चा की ओर से सत्संग चौक और बाजला चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। दोनों चौराहे पर सुबह में बड़ी संख्या में मजदूरों का जमावड़ा लगता है। नुक्कड़ सभा के जरिए मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। मौक पर भाकपा के जिला सचिव अर्जुन यादव, झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, कोषाध्यक्ष ज़मीर अंसारी, माकपा के जिला सचिव नवल सिंह, जिला कमेटी सदस्य सुरेश गुप्ता, फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव और देवघर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नकुल दास ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में देवघर के मजदूरों से सहयोग मांगा। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक झारखंड के राज्य महासचिव सह अखिल भारतीय अग्रगामी किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अरुण मंडल ने कहा कि पिछले ग्यारह सालों के मोदी सरकार में देश के मजदूर किसानों का सबसे बुरा हाल है। देश के श्रमिक कानूनों, कृषि नीतियों, शिक्षा नीतियों, युवा और महिलाओं से संबंधित नीतियों के मुख को साम्राज्यवादियों के साथ सांठगांठ कर क्रोनीकल पूंजीवाद के पक्ष में मोड़ दिया गया है, उसके चलते में देश के मजदूर किसान और उसके बाल-बच्चों की पढ़ाई लिखाई और रोज़गार आज़ सबकुछ खतरे में पड़ गया।
नुक्कड़ सभा के जरिए वाम मोर्चा ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की
Follow WhatsApp Channel
Follow Now
Follow Telegram Channel
Follow Now