झारखंड में विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष होना है। हालांकि अभी तक अधिसूचना जारी नही किया गया है।लेकिन सभी राजनीतिक दल पूरे जोरशोर से चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।कॉंग्रेस पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर कर पार्टी पक्ष में प्रचार प्रसार करने में जुट गई है।इसी कड़ी में इसी माह की 2 तारीख से पूरे राज्य में जन संवाद अभियान चला रही है।इसके सफल संचालन के लिए झारखंड के 6 कॉंग्रेस नेताओं की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।
भाजपा बोरो प्लेयर को चुनावी कम्पैन में उतारी है,गिरेगी मुँह के बल-सुबोधकांत
2019 में जिस जिस विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस ने चुनाव लड़ी थी उस उस विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद अभियान चला रही है।इसी कड़ी में जरमुंडी विधानसभा में आज कार्यक्रम है।इस कार्यक्रम में शिरकत करने देवघर पहुँचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के विधानसभा चुनाव कैम्पेन कमिटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2019 में गठबंधन में झामुमो, कॉंग्रेस और आरजेडी चुनाव लड़ी थी और सरकार में काबिज हुई।2024 के चुनाव में अब पूरा लेफ्ट भी शामिल है।सुबोधकांत सहाय ने बताया कि पिछली बार 30 सीट कॉंग्रेस को मिला था लेकिन इस बार इसकी संख्या ज्यादा होने की उम्मीद है।कौन सीट कौन पार्टी को मिलेगा इसका फैसला दुर्गा पूजा बाद गठबंधन की होने वाली बैठक में तय होना है।रही बात कॉंग्रेस के कौन प्रत्याशी होंगे इस संबंध में बताते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अंतिम निर्णय सोनिया गांधी को लेना है।उनके लिए फैसला ही सर्वमान्य होगा।इन्होंने कहा कि इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होगी।सुबोधकांत ने बताया कि 2019 से ज्यादा मजबूती से इस बार पार्टी चुनाव लड़ेगी।इसको धार देने के लिए 15 अक्टूबर से जिला के वरिष्ठ नेता एक एक पंचायत में स्थित घरों में जायेंगे साथ ही संगठन को मजबूत करेंगे।

जेल से छूटने के बाद हेमंत सोरेन प्रतिदिन लाभकारी योजनाएं शुरू कर रहे है-सुबोधकांत
2019 में जब से हेमंत सरकार बनी है तब से भाजपा अपनी नीची सोच के साथ सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती आ रही है।यही कारण है कि बेमतलब का हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा।सुबोधकांत ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये हैं तब से लेकर आज तक नित्य प्रतिदिन लाभकारी योजनाएं शुरू कर रहे हैं।जो भी योजना शुरू हो रही है उससे भाजपा के पेट मे जोरों का दर्द हो रहा है।सुबोधकांत सहाय ने बताया कि पहली बार झारखंड में कोई सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव लड़ेगी और फिर से जनता के समर्थन से सरकार बनायेगी।
जम्मू कश्मीर और हरियाणा में बनेगी कॉंग्रेस की सरकार-सुबोधकांत
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके पास झारखंड में सिर्फ कचरा नेता के अलावा कोई नही है।हेमंत सरकार की लोकप्रियता से डर गए है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा में नरेंद्र मोदी के अलावा कोई नेता ही नही है और जब चुनाव आता है तो इनके पास सिर्फ वही ऊंच नीच जात पात का मुद्दा रहता है जबकि भाजपा को महंगाई,रोजगार पर बात करनी चाहिए।यही कारण है कि हाल ही संपन्न जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस की सरकार बनना तय है।सुबोधकांत ने बताया कि इसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी कॉंग्रेस के सहयोग से सरकार बनेगी।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता जुमलेबाजी से अब ऊब चुकी है।