Deoghar Life News : राजद मोहनपुर प्रखंड की ओर से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह 2024 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को विजयी बनाने में कार्यकर्ताओं के प्रयास और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से राजद के जिला अध्यक्ष डॉ. फणी भूषण यादव, राजद मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, भूतनाथ यादव, रंजीत यादव, महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को साल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष डॉ. फणी भूषण यादव ने कहा कि 2024 की जीत महागठबंधन की एकता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम थी। यह सम्मान समारोह हमारी एकजुटता को और मजबूत करने का प्रतीक है। महागठबंधन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग और समर्पण की अपील की। समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
राजद ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Follow WhatsApp Channel
Follow Now
Follow Telegram Channel
Follow Now