Jharkhand Life News: आर्मी भर्ती कार्यालय, रांची ने अग्निवीर सामान्य ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके लिए अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।
आर्मी भर्ती अधिकारी के अनुसार चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश, दलाली या अनुचित तरीके का इसमें कोई स्थान नहीं है|
अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सचेत किया गया है कि वे किसी भी दलाल या भ्रामक सलाह देने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और केवल आधिकारिक माध्यम से ही आवेदन करें। अधिकारी के अनुसार समय पर आवेदन करने से अभ्यर्थी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या अंतिम समय की परेशानी से बच सकते हैं।
अग्निवीर और महिला पुलिस भर्ती के लिए अब 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
Follow WhatsApp Channel
Follow Now
Follow Telegram Channel
Follow Now



