# Jharkhand Life ## Posts - [पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'अस्मिता', 'अधिकार' और 'अदृश्य' जनादेश के बीच का संघर्ष](https://jharkhandlife.com/west-bengalelection-mamta-banerjee-modi-tmc-bjp/): ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (15 अप्रैल, 2026) के मुहाने पर खड़ा है। एक राजनीतिक विश्लेषक के रूप में, पिछले कुछ हफ्तों के घटनाक्रम और जमीनी विमर्श का निचोड़ हमें एक ऐसे मोड़ पर ले आता है जहाँ लोकतंत्र के कई जटिल रंग एक साथ दिखाई देते हैं।​बंगाल की राजनीति की सबसे बड़ी विडंबना इसकी ‘संस्थागत हिंसा’ है। जहाँ एक ओर राज्य अपनी महान सांस्कृतिक विरासत और ‘भद्रलोक’ (सभ्य समाज) की छवि पर गर्व करता है, वहीं चुनाव आते ही यहाँ की गलियाँ बारूद और ‘प्रायोजित हिंसा’ के शोर से भर जाती हैं। यह स्पष्ट है कि सत्ता का ‘कैडर आधारित’ […] - [सम्राट चौधरी: भाजपा की 'मास्टरस्ट्रोक' सोशल इंजीनियरिंग](https://jharkhandlife.com/samrat-chaudhary-biharcm-social-engineering-nitish-kumar/): ​सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार में भाजपा की अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की दशकों पुरानी महत्वाकांक्षा की पूर्ति है।​नीतीश कुमार (कुर्मी) और कोइरी (कुशवाहा) का जो समीकरण ‘लव-कुश’ कहलाता था, सम्राट चौधरी के उभार ने उसमें सेंध लगा दी है। भाजपा ने सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाकर दरअसल इसी ‘लव-कुश’ जोड़ी के ‘कुश’ (कुशवाहा) वोट बैंक को अपनी ओर मजबूती से खींचा है। चूँकि नीतीश कुमार स्वयं कुर्मी हैं, इसलिए भाजपा के लिए कुशवाहा समाज से एक सशक्त नेतृत्व खड़ा करना रणनीतिक रूप से अनिवार्य था ताकि वे नीतीश कुमार के पारंपरिक जनाधार में सेंध लगा सकें।​राजनीतिक विश्लेषक इसी […] - [भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है : विनोद पांडेय](https://jharkhandlife.com/vinod-pandey-sir-bjp-jharkhand-ration-card/): Jharkhand Life News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि भाजपा SIR की आड़ में गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हक़ छीन रही है। ये गरीबों पर हमला है बिहार में SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर 35 लाख से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किया जाना कोई साधारण प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता झामुमो विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि SIR केवल एक बहाना है, जबकि असल उद्देश्य गरीबों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित करना है। आज राशन कार्ड, कल पेंशन, परसों मइयाँ योजना, और […] - [हड़ताल आत्मसम्मान की या अवैध कमाई के अधिकार की ?](https://jharkhandlife.com/strike-govt-department-modi-sarkar-system/): अंचल कार्यालय की चौखट पर पैर रखते ही ऐसा लगता है मानो हम किसी सरकारी दफ्तर में नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति के किसी गुप्त केंद्र में आ गए हैं। यहाँ का देवता—यानी अंचलाधिकारी—साक्षात् ईश्वर का अवतार है, जो बिना भेंट चढ़ाए दर्शन तो क्या, फाइल की तरफ नजर भी नहीं करता।​सुना है विभाग के लोग हड़ताल पर हैं। वे कह रहे हैं कि उनके आत्मसम्मान को ठेस लगी है। कमाल है! जिन्हें यह तक याद नहीं कि ईमान किस चिड़िया का नाम है, उन्हें अचानक आत्मसम्मान की याद आ गई? असल में यह हड़ताल वेतन की नहीं, उस अतिरिक्त आय […] - [बिहार के हाफिटडिफीट वाले नये गारजीवन !](https://jharkhandlife.com/bihar-cm-samrat-chaudhary-bjp-hafidifit-blog/): प्राचीन आर्यावर्त की राजनीति में शकुनि का अनुपम स्थान था। महाभारत में उलूक नामक शकुनि पुत्र का भी उल्लेख मिलता है, जो कौरवों के दूत बनकर पांडव शिविर में उन्हें युद्ध से ठीक पहले उन्हें हड़काने गये थे। लेकिन कृष्ण ने शिशुपाल एक्ट के तहत उनपर कोई कार्रवाई नहीं की और सकुशल वापस जाने दिया। महाभारत के युद्ध में शकुनि वीरगति को प्राप्त हुए थे और शकुनि नंदन ‘उलूक’ कथा से उसी तरह गायब हो गये जैसे शोले खत्म हो जाने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि गब्बर के जाने के बाद अनाथ हुए टोली वालों का क्या हुआ […] - [मेरठ और नोएडा भारत के बारे में क्या बता रहे हैं?](https://jharkhandlife.com/meerut-demolition-media-modi-yogi-central-market/): नेशनल मीडिया पर चुनाव का ढोल बज रहा है। चुनाव से अलग ईरान युद्ध में पाकिस्तान की ‘दलाली’ के विफल हो जाने का जश्न भी है। इन सबके बीच देश में बहुत कुछ ऐसा चल रहा है, जिसका जिक्र सिर्फ सोशल मीडिया पर है। दो खबरें बता रही हैं कि देश किधर जा रहा है। पहली खबर मेरे हिसाब से अपेक्षाकृत छोटी है। मेरठ में बरसों पुराने शॉपिंग मॉल, दुकानें और कुछ रिहाइशों पर बुलडोजर चल रहा है। पहली बार बहुत से लोगों को एहसास हो रहा है कि बुलडोजर नामक उपकरण का आविष्कार सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल के […] - [आपकी विचारधारा क्या है- सांप्रदायिकता, चोरी या दोनों?](https://jharkhandlife.com/himanta-biswa-sarma-asamelection-bjp-election-congress/): महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद से मैंने विधानसभा चुनावों के समय राजनीतिक विश्लेषण करना छोड़ दिया है, क्योंकि बदली हुई परिस्थितियों में इसका कोई अर्थ नहीं रह गया है। जाने-माने अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति डॉ. पराकला प्रकाश ने चुनाव आयोग की रातों-रात “नाम मिटाओ, नाम चढ़ाओ और चुनाव जिताओ परियोजना” सीआरआर को दुनिया का सबसे बड़ा रक्तहीन राजनीतिक नरसंहार करार दिया है। यह सच है कि इस देश में आने वाले हर चुनाव का नतीजा वैसा ही होगा, जैसा ‘रिजीम’ चाहेगा। रिजीम शब्द का इस्तेमाल इसलिए कर रहा हूँ, क्योंकि अगर तार्किक तरीके […] - [शनिदेव दंड नहीं आत्म परिष्कार के देवता हैं !](https://jharkhandlife.com/shani-bhagwan-mandir-hindu-dharma/): अक्सर हम शनिदेव के नाम से भयभीत हो जाते हैं, लेकिन यदि हम आध्यात्मिक गहराई में उतरें, तो शनि केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के सबसे निष्पक्ष महाशिक्षक हैं। हाँ, शनिदेव एक कठोर शिक्षक हैं जिनका प्रभाव विनाशकारी नहीं, बल्कि रचनात्मक है। वे व्यक्ति को उसकी सीमाओं का ज्ञान कराते हैं और उसे मिथ्या अहंकार से मुक्त कर वास्तविक सत्य से साक्षात्कार करवाते हैं।आइये, भारतीय आध्यात्म के दृष्टिकोण से शनिदेव को समझते हैं –भारतीय दर्शन में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा गया है। वे उस ब्रह्मांडीय न्याय के प्रतिनिधि हैं जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी कर्म […] - [हवाई स्वप्न और हवाई चप्पल…](https://jharkhandlife.com/hawai-chappal-airoplane-aviation-modi-tourism/): हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज में बैठ सके, इसके लिए हवाई जहाज चाहिए। औऱ हवाई जहाज को उतरने के लिए हवाई अड्डा चाहिए। लेकिन हवाई अड्डा चल सके, इसके लिए यात्री चाहिए। और यहीं आकर सारा खेल बिगड़ जाता है। ●● देश में 2014 में करीब 74 ऑपरेशनल एयरपोर्ट थे। अब ये संख्या बढ़कर 160-164 के आसपास पहुंच गई है। जल्द ही 200 पार करने की बात चल रही है। ये आंकड़ा विकास की कथा तो बताता है। पर हकीकत कड़वी है। देश मे इनमें करीब 30 एयरपोर्ट ही प्रॉफिट में चल रहे हैं। अधिकांश पुराने हैं। बाकी या […] - [क्या दुनिया खत्म हो रही है ?](https://jharkhandlife.com/duniya-climate-change-india-civilisation-nehru/): आधुनिक विश्व के सबसे बड़े संकट क्लाइमेट चेंज या जलवायु परिवर्तन के बारे में आखिरी बार आपने कब सुना था? स्वीडन की एक युवा पर्यावरण कार्यकर्ता हुआ करती थीं—नाम था ग्रेटा थनबर्ग। धरती को बचाने के लिए चलाई जा रही उनकी छोटी-छोटी, ही सही, लेकिन कारगर मुहिमों की मीडिया में एक समय भरपूर चर्चा थी। ग्रेटा थनबर्ग कहाँ गायब हो गईं? मौजूदा विश्व की सबसे बड़ी प्राथमिकता केवल युद्ध है। मूर्खता का सशक्तीकरण भारतीय नहीं, बल्कि एक वैश्विक सच्चाई है। दुनिया के हर कोने में नज़र घुमाकर देख लीजिए, ज़्यादातर जगहों पर सत्ता के शीर्ष पर परम मूर्ख, क्रूर, हिंसक […] - [अग्निवीर और महिला पुलिस भर्ती के लिए अब 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन](https://jharkhandlife.com/mahila-police-agniveer-ranchi-recruitment-jharkhand/): Jharkhand Life News: आर्मी भर्ती कार्यालय, रांची ने अग्निवीर सामान्य ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके लिए अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।आर्मी भर्ती अधिकारी के अनुसार चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश, दलाली […] - [मोदीजी ठीक कह रहे हैं....](https://jharkhandlife.com/modi-iran-economy-gdp-development/): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान संकट की तुलना कोविड से की है। इसे लेकर अविश्वास से लेकर उपहास तक तरह-तरह की टिप्पणियां देखने को मिल रही है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री के बयान पर थोड़ा रुककर सोचने की जरूरत है। देश की अर्थव्यस्था की वास्तविक स्थिति का अंदाज़ा प्रधानमंत्री से बेहतर भला और किसे होगा? ये सच है कि इंडियन इकॉनमी लंबे समय से डाइनामाइट पर बैठी है और किसी भी वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल का सामना करने की हालत में नहीं है। इंटरनेशन एजेंसीज़ ने भारतीय अर्थव्यस्था को लेकर जो टिप्पणियां की है, वो नींद उड़ाने वाली है। गोल्डमैन […] - [क्या जस्टिस गोगोई को इतिहास माफ करेगा ?](https://jharkhandlife.com/ranjam-gogoi-chief-justice-of-india-rajyasabha-ram-mandir-decision/): सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई राज्यसभा का अपना कार्यकाल पूरा करके रिटायर हो गये। हर जगह खबर चल रही है कि अपने कार्यकाल के दौरान ना तो उन्होंने बहसों में हिस्सा लिया और ना सवाल पूछे। जस्टिस गोगोई का राज्यसभा में आना ही एक सवाल था। एक ऐसा सवाल जो प्रश्नवाचक फंदे की तरह भारतीय लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के गले में उस वक्त तक पड़ा रहेगा, जब तक ये व्यवस्थाएं जीवित रहेंगी। मौजूदा दौर को सिर्फ मोदी युग कहा जाता है लेकिन यह दौर रंजन गोगोई, ज्ञानेश गुप्ता और अर्णब गोस्वामी युग भी उतना ही है। […] - [विराट हिंदू सम्मेलन देवघर के बरीयारबांधी में](https://jharkhandlife.com/hindu-sammelan-in-deoghar-virat-sammelan-bariyarbandh/): देवघर के बरीयारबांधी दुर्गा मंदिर स्थित सार्वजनिक शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजित बड़ी धुम धाम से मनाया गया। जिसमें सेंकड़ों हिन्दू महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। सम्मेलन को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। - [भारत एक आज़ाद देश है—सूत्र](https://jharkhandlife.com/india-is-a-soverign-country-iranisreal-war-america-trumo-india-modi/): आनेवाले दिनों में आपको ऐसी हेडलाइन पढ़ने को मिलेगी जो उपर लिखी है। राजनीतिक नेतृत्व को देश के आजाद होने का दावा भी सूत्रों के हवाले से करवाना पड़ेगा, खुद मुंह खोलने की हिम्मत नहीं होगी। जब आप अपने फायदे के लिए देश को बेच देते हैं तो यही होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की लीड स्टोरी बता रही है कि जब कोई नैतिकता विहीन, भ्रष्ट, परम पतित राजनेता सत्ता के शीर्ष पर बैठा होता है, तो वह किस तरह देश के हर छोटे बडे संस्थान को भ्रष्ट बना देता है। डराकर और टुकड़े फेककर सबके मुंह बंद करवा देता […] - [देवघर डीसी ने खेलों के विकास को लेकर तैयार किया एक्शन प्लान, खेल संघों से मांगे सुझाव](https://jharkhandlife.com/sports-news-deoghar-dc-khelo-india-dsa/): JHARKHAND LIFE NEWS : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल के विकास हेतु खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न खेल संघों के अधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा की बैठक मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी खेल संघों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया एवं संबंधित खेल संघों […] - [झारखंड़ आंदोलनकारियों को किया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित- देवघर उपायुक्त](https://jharkhandlife.com/dcdeoghar-republic-day-jharkhand/): Jharkhand Life News: देवघर जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय केकेएन स्टेडियम में भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन। कार्यक्रम के भव्य व गरिमामयी आयोजन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक  सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर की जाने वाली विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम के तहत मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त […] - [देवघर मे पहली बार सरस मेला , देश के विभिन्न राज्यों से कारीगर (दीदी) का लगेगा स्टॉल- उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा](https://jharkhandlife.com/deoghar-saras-mela-palash-jharkhand/): पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन होगा। ऐसे में बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया, जिसके माध्यम से मेला के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी, वित्त प्रबंधन, आवासन, परिवहन, स्वच्छता एवं पेयजल, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य, उद्घाटन एवं समापन, स्टॉल प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधन, भंडारण, कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था के लिए कोषांग का गठन किया […] - [सोनिया फैक्टर’ को समझा जाना बाकी है...](https://jharkhandlife.com/sonia-gandhi-sonia-factor-indian-politics-sansad/): साल 1998 के शुरुआती महीनों की बात है। लंबी अटकलों को विराम देते हुए सोनिया गांधी ने औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने में का एलान किया था। उसके तुरंत बाद किये गये तमाम ओपिनयन पोल हैरान करने वाले आंकड़े बता रहे थे। नये तेवर के साथ लांच हुई विनोद मेहता की पत्रिका आउटलुक ने अपने सर्वे ये बताया था कि निजी लोकप्रियता के मामले में विपक्ष की राजनीति के सबसे बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी और सोनिया गांधी में कोई ज्यादा बड़ा फासला नहीं है। 1998 और 1999 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा सीटें […] - [देश शंका ना करे क्योंकि प्रधानमंत्री भी ‘शंका’ नहीं करते !!!](https://jharkhandlife.com/modi-amit-shah-laghushanka-satire/): जिस दौर का सच चुटकुलों से प्रतियोगिता करने लगे, वहां यह तय कर पाना बहुत कठिन हो जाता है कि सच क्या है और चुटकुला क्या! एकाउंट में 15-15 लाख रुपये भेजने के दावे को देश ने सच माना था, लेकिन अमित शाह ने बाद में बताया कि वो महज एक जुमला था, एक उच्च कोटि के चुटकुला था। अमित शाह के ताजा बयान पर गौर कीजिये—“इस देश की महान संसदीय परंपरा में मोदीजी से पहले कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जो अपनी पार्टी के अधिवेशन में तीन दिन तक लगातार बैठा रहता है, फ्रेश होने तक के लिए नहीं […] - [राहुल की रणनीति में सुंगजू की झलक देखना बड़ा इंटरेस्टिंग है- पढ़िये रिबार्न मनीष सिंह का शानदार ब्लॉग](https://jharkhandlife.com/reborn-manish-singh-blog-rahul-gandhi-election-commision-modi-congress-bjp/): फाइट व्हेयर एनिमी इज नॉट.. युद्ध नीति में सुंग जु को वही सम्मान हासिल है, जो साइंस में न्यूटन को, राजनीति में चाणक्य को, धूर्तता में मैकियवली या पाक कला में तरला दलाल को.. औऱ राहुल की रणनीति में सुंगजू की झलक देखना बड़ा इंटरेस्टिंग है। ●● सुंग जु कहता है- अगर आप दुश्मन को और खुद को ठीक से जानते हैं, तो सौ युद्धों से भी डरने की कोई बात नहीं। और राहुल को अपनी कमजोरियां पता है। सबसे पहली तो कांग्रेस की सांगठनिक कमजोरी है।इसे सुधारने में खास सफलता न मिली, तो वे अपनी ताकत, सहयोगी दलों के […] - [भोजन, दवा, आवागमन, व्यापार, वित्त, धातुओं, ऊर्जा, रिटेल, मीडिया, संचार - हर जगह एक मोनोपॉली !](https://jharkhandlife.com/monopoli-adani_adani_modi-blog-reborn-manish/): हुआवेई का मालिक कौन है? करीब 177 बिलियन डॉलर की कम्पनी हुआवेई के सीईओ चेन रेंगफी हैं। फोर्ब्स में नाम छपता रहता है। रेंगफी बाबू बड़े आदमी है। कम्पनी के 1.5% शेयर उनके पास है। ●● 92%शेयर “हुवावेई इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग कम्पनी ट्रेड यूनियन लिमिटेड” के पास है। यह कम्पनी के कर्मचारियों की यूनियन है। याने मुनाफे का 92% उसके कर्मचारियों में बंटता है। यह यूनियन “ऑल चाइना ट्रेड यूनियन फेडरेशन” के तहत रजिस्टर्ड है। यह फेडरेशन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सरकार) के नियंत्रण में होती है। तो घुमा फिराकर, इसे स्टेट कण्ट्रोल PSU जैसा मान सकते है। यह कम्पनी पूरे […] - [ऑल इंडिया बौध्दिष्ठ फोरम का विशाल मशाल प्रदर्शन](https://jharkhandlife.com/all-india-baudh-mashal-protest-in-deoghar/): Deoghar Life News: अंबेडकर चौक देवघर से एक मशाल यात्रा का आयोजन किया गया, जो ऑल इंडिया बौध्दिष्ठ फोर्म द्वारा निकाली गई। ये मशाल यात्रा भारत के सभी राज्यों में 10 अगस्त से शांति मशाल यात्रा चल रहा है। इस अवसर पर झारखंड राज्य के देवघर जिला में आज से शुरुआत किया गया है और उसके बाद झारखंड के सभी जिलों में शांति मशाल यात्रा निकाली जायेगी। फोरम का कहना है कि बिहार के गया जिला में आज भी काला कानून 1949 एक्ट है जो भारतीय संविधान के विरूद्ध है। जिस तरह से सभी धर्मों के लोग अपने धर्म को […] - [सुशीला कार्की बनी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ! नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री का क्या है कनेक्शन भारत से !](https://jharkhandlife.com/sushila-karki-new-pm-of-nepal-varanasi-connection-nepal-crisis/): नेपाल में 73 साल की सुशीला कार्की को देश की कमान मिलने की संभावना है. वह नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं और अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है. सुशीला कार्की ने 1975 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की.वह अपनी क्लास में टॉपर रहीं जो उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है. एक मीडिया रिपोर्ट में BHU के 1985 के छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के हवाले से बताया गया है कि सुशीला पढ़ाई में पूरी तरह डूबी रहती थीं.वह हॉस्टल से डिपार्टमेंट और डिपार्टमेंट से लाइब्रेरी तक का रास्ता […] - [टू गुड टू लीड ए ब्लडी रिवोल्यूशन!!](https://jharkhandlife.com/revoulution-nepal-crisis-reborn-manish-blog-modi/): श्रीलंका, बंग्लादेश और नेपाल में एक पैटर्न खोजने की कोशिश है। विशेषकर सत्ता समर्थंक वर्ग भय में है। सोशल मीडिया पर छिपी धमकियां और खुली चेतावनी दे रहा है। सहमे संघियो को राहुल गांधी,CIA, चीन और जार्ज सोरोस की चौकड़ी का अगला टारगेट, मोदी सरकार नजर आती है। पर क्या सचमुच भारत मे ऐसी क्रांति हो सकती है? ●● पहले इस डर का कारण.. याने पैटर्न में समानता ढूढते हैं। 1- इन देशों में लंबे समय से काबिज सरकारें, वन मैन शो और लगभग तानाशाह थीं। चुनी हुई थी, मगर चुनावी प्रक्रिया जनता में जनता को संदेह रहा। श्रीलंका, बंग्लादेश […] - [हेट स्टोरी से हेट फाइल्स तक…](https://jharkhandlife.com/hate-story-vivek-agnihotri-films-bollywood-kashmir-files-the-bengal-files/): विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी के पति हैं। भारतीय टीवी का जाना माना चेहरा रही पल्लवी, तब युवाओ का क्रश हुआ करती थी। मृगनयनी, तलाश,मिस्टर योगी, अल्पविराम और आरोहण जैसे सीरियल्स में दूरदर्शन से लेकर निजी चैनलों पर वे दिखी। पर उनकी ज्यादा याद बनी है भारत एक खोज से.. विभिन्न एपिसोड्स में वह कन्नगी बनी, रत्ना बनी, शकुंतला बनी, मल्लिका बनी। सीता बनी। ●● दो दशक बाद वह वास्तविक जीवन में मंदोदरी के रोल में नजर आती है। पति विवेक एक असफल फिल्मकार हैं। पहली फ़िल्म, चॉकलेट को अनिल कपूर, सुनील शेट्टी और इरफान जैसे सितारों की मौजूदगी बचा नही […] - [कौन कर सकता है पिंडदान क्या नियम है…? वैधानिक चेतावनी- जो जन्मना सनातनी है, पढ़ें, समझें](https://jharkhandlife.com/pnddan-modi-jee-father-pinddan-controversy-reborn-manish-singh-blog/): कौन कर सकता है पिंडदान क्या नियम है…? वैधानिक चेतावनी- जो जन्मना सनातनी है, पढ़ें, समझें। जो नये भगवाधारी नक्काल हिन्दू हैं, दफा हो जायें। उपाध्याय, चौबे, त्रिगुनाईत, दीक्षित, पाठक वाली श्रेणी के लोग, जो भाजपा के मेनिफेस्टो से अप्रूवल लेकर शास्त्र बांचते हैं, वे भी दूर रहें। फालतू में, रामभद्राचार्य को कोट करके बेइज्जत कर दूंगा। ●● पिंडदान की महत्ता की व्यत्पत्ति गरुण पुराण, विष्णु पुराण, वायु पुराण और महाभारत के श्लोकों से होती है। जो पण्डित हैं, ग्रन्थ पढ़े हैं, वे श्लोक खोज लेंगे। उनके लिए रेफरेन्स दे रहा हूँ। ज्येष्ठः पुत्रः पितृकर्म कुर्यात् सर्वदा नरः। अनुपस्थितौ तस्य […] - [अगर बन सकें, तो इस बार, गांधी का कवच आप बनिए](https://jharkhandlife.com/mahatma-gandhi-kawach-rahul-gandhi-blog-reborn-manish/): कथा 1934 से शुरू होती है। जब गांधी ने हरिजन यात्रा शुरू की। पूना पैक्ट में, सेपरेट एलेक्टोरेट से 71 सीट की मांग छोड़ने के बदले, संयुक्त हिन्दू कोटे से 149 सीट, दलितों के लिए आरक्षित करने का समझौता,अम्बेडकर से हुआ। पर यह सीटें, सवर्णों की जेब से निकलनी थी। पहले धर्मनिरपेक्षता (मुस्लिम प्रेम), अब अछूतो की तरफदारी.. गांधी हद से बाहर जा रहे थे। उनपर पूना में बम फेंका गया। ●● वे बच गए, पर काल के कपाल पर, गांधी का डैथ वारंट, 1934 में लिखा जा चुका था। इंडियन फासिस्ट उन्हें मारने का मन बना चुके थे। तो […] - [डिग्री जो देखन मैं चला...](https://jharkhandlife.com/modi-degree-rti-delhi-university-reborn-manish-cec-delhi-high-court/): डिग्री जो देखन मैं चला.. भक्तजनों। डिग्री की महिमा अपरंपार है। सृष्टि के निर्माण से आज तक रचयिता ने लाखों करोड़ों जीव, जंतुओं और वस्तुओं की रचना की। इसमे कुछ मूर्त है, और कुछ अमूर्त.. मूर्त वह, जो आप देख, छू और महसूस कर सकते है। वह दृश्यमान है, गंदा है, आम है, निकृष्ट है। जो नही दिखता, वह दिव्य है, दैवीय है। डिग्री ऐसी ही वस्तु है। ●● वह एक गूढ़ रहस्य है। विश्व मे बिग बैंग और बरमूडा ट्राइएंगल का रहस्य सुलझ जाएगा। कभी तो EVM का भेद भी खुल ही जाएगा। मगर डिग्री..?? वह सृष्टि का मूल […] - [गाँधी या इंदिरा—क्या बनना चाहते हैं राहुल ?](https://jharkhandlife.com/voteadhikar-yatra-bihar-election-sirbihar-rahulgandhi-blog/): बेशक राहुल गाँधी मौजूदा समय एक अलग किस्म का चमकता हुआ राजनीतिक ब्रांड हैं। सामाजिक न्याय को लेकर उनकी प्रतिबद्धता, क्रोनी कैपिटल्जम के खिलाफ मुहिम और देश के मुख्य विभाजक शक्ति आरएसएस के खिलाफ आर-पार की मुद्रा उन्हें एक ऐसा राजनेता बनाती है, जो इस कांबिनेशन में पहले कभी भारतीय राजनीति में दिखाई नहीं दिया। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि राहुल गाँधी एक संगठन क्षमता शून्य राजनेता हैं। संभवत: इस काम में उनकी कोई रुचि भी नहीं है। अगर होती तो वो भला अध्यक्ष पद क्यों छोड़ते। मूल स्वभाव के आधार पर मैं उन्हें चुनावी राजनीति के […] - [खूबसूरत तसवीर- नाकाफी तदबीर- मनीष सिंह](https://jharkhandlife.com/voteradhikaryatra-biharsir-biharelection-blog-manishsingh-reborn-manish/): खूबसूरत तसवीर- नाकाफी तदबीर तदबीर कहते है युक्ति को, तौर तरीकों को। सही तदबीर, तकदीर बदल सकती है। लेकिन बिहार से आ रही तस्वीरें, जमीनी जरुरतों को पूरा कर कांग्रेस, या महागठबंधन की तकदीर बदलेंगी- संदेह है। पहला कारण- 65 लाख वोटर कटे है। हर विधानसभा में 20 हजार आम एवरेज है। गठबन्धन 20 हजार नेगेटिव से शुरू कर रहा है। SIR की प्रक्रिया में वोटर लिस्ट फ्रीज होने में सप्ताह भर शेष है। सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने लिस्ट तो ओपन कर दी, लेकिन जिम्मा राजनैतिक दलों पर डाल दिया। इनके एजेंट, आपत्ति जमा करावे, तो कटे नाम […] - [गाय-बकरी की तरह , आदिवासी को अंग्रेजों ने मात्र“नस्ल” माना- निशा उरांव](https://jharkhandlife.com/aadiwasi-nasl-aadiwasi-pooja-nisha-oraon-angrej-aadiwasi-culture/): अंग्रेज़ों ने आदिवासी को महज़ एक “नस्ल” माना -उन्होंनें आदिवासी समाज के धर्म ,अध्यात्म और आस्था को कभी मान्यता नहीं दी ! अंग्रेज़ की ग़ुलामी से देश मुक्त हुआ , किंतु उनके इस षड्यंत्र और मानसिकता से हम मुक्त नहीं हो पाए हैं ! अंग्रेज़ों ने ऐसा क्यों किया ? गाय-बकरी की तरह , आदिवासी को अंग्रेजों ने मात्र“नस्ल” माना । यह उनके घमंड का प्रतीक था किंतु हर समाज की तरह , आदिवासी समाज की भी अपनी अध्यात्मिक विश्वास , आस्था और धर्म है ! समाज की अपनी अध्यात्मिक और पारंपरिक पहचान है ! प्रकृति पूजा , पूर्वजों की […] - [चुनाव आयोग को लेकर मोदी जी की सोच क्यों बदली, कब बदली ? पढ़िये रिबार्न मनीष की बेहतरीन रिपोर्ट...](https://jharkhandlife.com/election-commision-narendra-modi-soniya-gandhi-congress-votechori-bjp-rebornmanish/): चुनाव आयोग को मोदी जी ने क्या क्या बोला था – “जेम्स माइकल लिंगदोह, सोनिया एंटोनियो माइनो के इशारे पर काम कर रहा है” ये वर्ष 2002 था। गुजरात के मुख्यमंत्री भन्नाए थे। चुनाव आयोग,विधानसभा चुनाव में देरी कर रहा था। समय बीतने से, तैयार किया हुआ गर्मागर्म माहौल, ठंडा हो जाता। ●● 2001 में भुज भूकम्प के बाद गुजरात सरकार पर भ्रस्टाचार के गम्भीर आरोप लगे। ये आरोप विपक्ष के नही, पार्टीवालो के थे। नतीजतन में गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को इस्तीफा देना पड़ा। केशुभाई गुजरात में भाजपा को शून्य से खड़ा करने वाले नेता थे। 1995 […] - [श्रावणी मेले में A I तकनीक से भीड़ होगी नियंत्रित : पर्यटन मंत्री](https://jharkhandlife.com/crowd-will-be-controlled-in-shravani-mela-with-ai-technology/): Deoghar Life News : 11 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा को राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोमवार को देवघर पहुंचे। मंत्री देवघर और दुमका जिले के अधिकारियों के साथ परिसदन में उच्च स्तरीय बैठक की और कांवरिया पथ का जायजा लिया। मौके पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह भी मौजूद थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यटन मंत्री की हैसियत से मेरा प्रयास है कि मेले में गत वर्ष से बेहतर व्यवस्था इस वर्ष हो। मेले को लेकर अबतक […] - [नुक्कड़ सभा के जरिए वाम मोर्चा ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की](https://jharkhandlife.com/through-a-street-meeting-the-left-front-appealed-to-make-the-strike-a-success/): Deoghar Life News : 9 जुलाई को मजदूर यूनियनों की हड़ताल को लेकर वाम मोर्चा की ओर से सत्संग चौक और बाजला चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। दोनों चौराहे पर सुबह में बड़ी संख्या में मजदूरों का जमावड़ा लगता है। नुक्कड़ सभा के जरिए मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। मौक पर भाकपा के जिला सचिव अर्जुन यादव, झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष हरिहर यादव,  कोषाध्यक्ष ज़मीर अंसारी,  माकपा के जिला सचिव नवल सिंह, जिला कमेटी सदस्य सुरेश गुप्ता,  फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव और देवघर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी […] - [सिमडेगा : डीसी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा](https://jharkhandlife.com/dc-inspected-the-warehouse-and-took-stock-of-security/): Simdega Life News : डीसी कंचन सिंह ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयर हाउस का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति,  रख-रखाव और रिकॉर्ड संधारण की विधियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी व्यवस्था,  प्रवेश-निकास प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की। डीसी ने निर्देश दिया कि वेयर हाउस की सुरक्षा में कोई भी लापरवाही न बरती जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन […] - [श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा को देवघर पहुंचे पर्यटन मंत्री,  अधिकारियों के साथ की बैठक](https://jharkhandlife.com/tourism-minister-reached-deoghar-to-review-the-preparations-for-shravani-mela/): Deoghar Life News : 11 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा को राज्य के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोमवार को देवघर पहुंचे। मंत्री देवघर और दुमका जिले के अधिकारियों के साथ परिसदन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं और दोनों जिले में मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक के बाद मंत्री अधिकारियों के साथ बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में कांवरिया पथ, रूट लाइनिंग, क्यू कॉप्लेक्स समेत अन्य सारी तैयारियों का जायजा लेंगे, ताकि किसी तरह का कसर बाकी नहीं कर जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवरिया पथ […] - [दिल्ली पहुंच बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री से ली गुरूजी के स्वास्थ्य की जानकारी](https://jharkhandlife.com/badal-patralekha-sought-information-about-gurujis-health-from-the-chief-minister/): Deoghar Life News :  पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने के लिए झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में इलाजरत दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका कुशल क्षेम पूछा। बादल ने दूरभाष पर बताया कि क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा शिबू सोरेन से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरूजी का हाल-चाल जाना। साथ ही बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से गुरूजी के शीघ्र […] - [देवघर : बाघमारा आईएसबीटी में बस के नीचे मिली युवक की लाश,  जानिए क्या है मामला](https://jharkhandlife.com/deoghar-body-of-a-youth-found-under-a-bus-at-baghmara-isbt/): Deoghar Life News : शहर के बाघमारा स्थित आईएसबीटी (बस स्टैंड) में सोमवार सुबह में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अजीत यादव बताया जा रहा है, जो बिहार के बांका जिले के संझा गांव (रजौन थाना) का निवासी है। युवक की लाश एक यात्री बस के नीचे मिली है। उसके सिर और हाथ में जख्म हैं। घटना की जानकारी पाकर जसीडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर […] - [सिमडेगा में बाईक चुराने वाला गिरफ्तार-पुलिस ने दो वाहन बरामद की](https://jharkhandlife.com/simdega-police-arrested-bike-gang-bike-seized/): Simdega Life News: सिमडेगा पुलिस ने भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटर साईकिल रजि0न0 – JH01EQ – 7008  को रोका गया। मोटर साईकिल सवार से पूछताछ करने  पर अपना नाम प्रहलाद सिंह बताया। जब पुलिस ने मोटरसाईकिल का कागजात की मांग की तो उसके पास बाईक का कागजात नहीं मिला। उसने बताया कि उस मोटरसाईकिल को वह अपने साथी दिना सिंह कोनसोदे भण्डारटोली, थाना- बानो, जिला- सिमडेगा के साथ तुपुदाना रॉची से लाया है। मोटर साईकिल के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर प्रहलाद द्वारा बतलाया गया कि यह मोटर साईकिल चोरी का है। […] - [अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी](https://jharkhandlife.com/national-president-of-all-india-madhyadeshiya-vaishya-sabha-worshiped-baba-baidyanath/): Deoghar Life News : अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया ने रविवार को सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ धर्मपत्नी ललिता गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश साह, युवा प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार साह, कमल अग्रवाल, अभिनीत अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, नंदनी गुप्ता और ममता अग्रवाल में थे। पूरी टीम के साथ मनोज कुमार मद्धेशिया ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हलवाई समाज आदिकाल से ही कहीं ना कहीं लोगों का […] - [शीध्र दर्शनम में 300 रुपए देकर भी “ठेलाठेली”...देखें वीडियो, श्रावण से पहले बाबा दरबार में उमड़ा जनसैलाब](https://jharkhandlife.com/before-shravan-a-huge-crowd-gathered-in-baidyanath-temple-there-was-chaos-in-the-shidhra-darshanam-too/): Deoghar Life News : श्रावण शुरू होने से पहले बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। सावन में अरघा लग जाने से भक्त कामना लिंग का स्पर्श नहीं कर सकते हैं। अलबत्ता सावन से पहले लोग बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर उनकी स्पर्श पूजा कर रहे हैं। रविवार को बाबा मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह था कि शीध्र दर्शनम में 300 रुपए देकर भी आसानी से दर्शन नहीं हो रहे थे। शीघ्र दर्शनम में भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन को वीआईपी दरवाजे का मुख्य गेट बंद करना पड़ा। […] - [जमशेदपर :  जदयू ने मानगो में चलाया समस्या  समाधान अभियान](https://jharkhandlife.com/jamshedpur-du-launches-problem-solving-campaign-in-mango/): Jamshedpur Life News : जदयू मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो डिमना रोड शंकोसाई नंबर-1 के विभिन्न इलाकों में संपर्क– समस्या– समाधान अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया। इस अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला के कई पदाधिकारी शामिल हुए। जदयू नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर वहां की मूलभूत जनसमस्याओं का जायजा लिया। जदयू नेताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनके  क्षेत्र की साफ– सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाओ, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फोगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट सहित […] - [श्रावणी मेले में खोये कांवरियों को परिजनों से मिलाने के लिए नई तकनीक का होगा इस्तेमाल](https://jharkhandlife.com/new-technology-will-be-used-to-reunite-lost-devotees-with-their-families-at-shravani-mela/): Deoghar Life News : सूचना भवन के सभागार में सभी नव-चयनित सूचना सह सहायता कर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें कार्य आवांटित किया गया। मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा ने कहा कि सभी सूचना सह सहायता कर्मियों का कार्य सिर्फ बिछड़े हुए कांवरिया बंधुओं को उनके परिजन से मिलाना ही नहीं है, बल्कि पूरे सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। इसके लिए सभी अब जिला प्रशासन द्वारा नई तकनीकों के उपयोग का सहारा भी ले सकते हैं और कांवरियों के पता को ढूंढ कर उनके परिवार से उनका संपर्क करवा सकते हैं। इस वर्ष हमारे देवघर […] - [पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जगजीवन राम को किया याद](https://jharkhandlife.com/congressmen-remembered-jagjivan-ram-on-his-death-anniversary/): Deoghar Life News : जसीडीह स्थित वार्ड नंबर-6  रतनपुर में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि जगजीवन राम ने महात्मा गांधी से अनु प्रेरित होकर देश के नव निर्माण खासकर दलितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। किसी एक वर्ग से उन्हें बांधना उनके जैसे महान व्यक्ति के व्यक्तित्व को अपमानित करना होगा। रचनात्मक कार्यों के जरिए उन्होंने दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उनके बताए रास्ते […] - [9 जुलाई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को लेकर जसीडीह में जिला इंटक की बैठक आयोजित](https://jharkhandlife.com/district-intuc-meeting-held-in-jasidih-regarding-nationwide-strike-on-9th-july/): Deoghar Life News : 9 जुलाई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में जसीडीह स्थित वार्ड नंबर-6 के रतनपुर में एक बैठक हुई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार भी शामिल हुए। बैठक में चार लेबर कोड,  किसान बिल और आम लोगों से जुड़े 17 सूत्री मांगों को लेकर 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार संगठित […] - [मैट्रिक-इंटर के 25 सफल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत](https://jharkhandlife.com/25-successful-students-of-matriculation-and-intermediate-were-awarded/): Deoghar Life News : योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के बैनर तले माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 के 25 सफल विद्यार्थियों को दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवीन्द्र सभागार में योगमाया ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, रेडक्रॉस सोसाइटी की महिला प्रतिनिधि ममता किरण, प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष प्रो. रामनंदन सिंह,  दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार,  समाजसेवी सुमन सौरभ, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्रा आयुषी अन्या, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी के प्रधानाध्यापक अमित कुमार दुबे एवं इंजीनियर पूनम तिवारी ने पुरस्कृत किया। ज्ञात हो 60 से 79.99 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यह पुरस्कार […] - [बैद्यनाथ मंदिर परिसर में रहने वाले गुमास्ता को परिचय-पत्र देगी पंडा धर्मरक्षिणी सभा](https://jharkhandlife.com/baidyanath-temple-deoghar-i-card-issue-gumasta/): Deoghar Life News : बैद्यनाथ मंदिर परिसर में रहने वाले गुमास्ता को पंडा धर्मरक्षिणी सभा परिचय-पत्र देगी। इस संबंध में सभा की ओर सिंह द्वार पर सूचना चिपकाया गया है, जिसमें कहा गया है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अत्यधिक संख्या में गुमास्ता से यजमानों को समस्या हो रही है। गभर्गृह में भीड़, यत्र-तत्र टीका, माला, बद्धी, यजमानों से जबरन उगाही, निकास द्वार पर परेशानी को ध्यान में रखते हुए सभा ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर में रहने वाले गुमास्ता को परिचय-पत्र दिया जाएगा। गुमास्ता को संबंधित पंडाजी अपने गद्दी (स्थान) पर से ही सभा द्वारा जारी फॉर्म […] - [श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात](https://jharkhandlife.com/shrawani-mela-deoghar-police-force-dumka-basukinath/): Deoghar Life News: देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में मात्र अब 5 दिन बचे है। कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर चुका है। मेले में किसी तरह की समस्या कावड़ियों को न हो, इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। देवघर और बासुकीनाथ मिलाकर कुल 11024 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की तैनाती हुई है। इसमें देवघर में 8704 पुलिस पदाधिकारी और जवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमें 96 इंस्पेक्टर, 750 एसआई ओर एएसआई, 1101 सशस्त्र बल, 5473 लाठीबल, 434 महिला लाठीबल, एसाल्ट ग्रुप, बीडीएस, […] - [पूर्वी सिंहभूम : आसनबनी पीएचसी में प्रसव सेवा शुरू, ग्रामीणों को अब नहीं जाना होगा एमजीएम](https://jharkhandlife.com/delivery-service-started-in-asanbani-phc/): Jamshedpur Life News : जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत पीएचसी, आसनबनी में प्रसव सेवाएं शनिवार से प्रारंभ हो गई हैं। डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है । पीएचसी, आसनबनी में पहली बार सुरक्षित प्रसव कराते हुए एक बालिका शिशु का जन्म हुआ, जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। डीसी ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर गांव, हर […] - [पिछड़ा वर्ग आयोग फैला रही भ्रम, आरक्षण छीना तो फिर उतरेंगे सड़क पर : महेश्वर साहु](https://jharkhandlife.com/national-commission-for-backward-classes-state-backward-commission-maheshwer-sahu/): Ranchi Life News : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 2 जुलाई को रांची के स्टेट गेस्ट हॉऊस में आहूत जन सुनवाई कार्यक्रम से झारखंड के ओबीसी वर्ग में आने वाले कई वैश्य उप जातियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। साथ ही कई ऐसे सवालों को जन्म दे दिया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य आयोग शक के दायरे में आ गए हैं। उक्त बातें झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने रांची के रेडियम रोड़ स्थित होटल आलोका के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कहीं। उन्होंने कहा कि […] - [राजद ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित](https://jharkhandlife.com/rjd-deoghar-suresh-paswan-mla-deoghar/): Deoghar Life News : राजद मोहनपुर प्रखंड की ओर से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह 2024 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को विजयी बनाने में कार्यकर्ताओं के प्रयास और समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से राजद के जिला अध्यक्ष डॉ. फणी भूषण यादव, राजद मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव,  भूतनाथ यादव, रंजीत यादव, महागठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को साल ओढ़ाकर और माला पहनाकर […] - [केकेएन स्टेडियम में डॉ. सुनील खवाड़े क्रिकेट ट्रॉफी शुरू, छह टीमें ले रही भाग](https://jharkhandlife.com/sunil-khaware-trophy-deoghar-deoghar-criket/): Deoghar Life News : शहर के स्थानीय केकेएन स्टेडियम में डॉ. सुनील खवाड़े देवघर क्रिकेट ट्रॉफी शनिवार से शुरू हो गया है। आईपीएल की तर्ज पर टेनिस बॉल से देवघर में पहली बार उक्त आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट का उदघाटन समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बजरंगी महथा ने किया। मौके पर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, हैंड बॉल संघ के चेयरमैन संजय मालवीय, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रकाश मठपति मौजूद थे। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि इस टूनार्मेंट को कराने […] - [श्रावणी मेले में छह दिन शेष, तैयारियां धीमी, देखें वीडियो...कांवरिया पथ में क्या-क्या हुआ है काम](https://jharkhandlife.com/sharavani-mela-deoghar-kawanriya-path-deoghar-mela/): देवघर। श्रावणी मेले में अब मात्र सप्ताह भर शेष बचे हैं। जिला प्रशासन के स्तर से कांवरिया पथ  और मेला क्षेत्र में की जा रही तैयारियां धीमी चल रही है। संभव है कि एक-दो दिनों में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार मेले की तैयारियों की समीक्षा को देवघर पहुंच सकते हैं। पहले भी वे दो बार मेले की तैयारियों को लेकर देवघर और दुमका जिले के अधिकारियों के साथ बैठक चुके हैं। उधर, डीसी नमन  प्रियेश  लकड़ा ने 7 जुलाई तक सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। बाबा मंदिर, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता […] - [पुलिस ने मूर्दे पर दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस ! एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस बरामद](https://jharkhandlife.com/police-fir-on-dead-body-kunda-thana-deoghar-jharkhand-police/): Deoghar Life News: देवघर जिले के कुंडा पुलिस का कारनामा देख आप हैरत में पड़ जाएंगे। थाने के थानेदार ने एक मूर्दे पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज की है। केस में पुलिस ने मूर्दे को आरोपी बनाया है। मामला दिनेश सिंह की हत्या से संबंधित है। बुधवार रात 2जुलाई को शहर के कुंडा मोड़ के पास बदमाशों ने जमीन और रंगदारी विवाद में 18 वर्षीय दिनेश सिंह को गोलियों से भून डाला था। अस्पताल ले जाने पर दिनेश की मौत हो गई थी। इस मामले में कुंडा थाने में मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया […] - [श्रावणी मेला में कोई VIP, VVIP दर्शन नहीं,आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर भी रोक, शीघ्र दर्शनम के लिये बनाया गया नियम](https://jharkhandlife.com/shrawani-mela-deoghar-kanwad-bolbam-shigra-darshnam-vip-pooja-ban-deoghar-mandir/): श्रद्धालुओं और कांवडियों के सुलभ व सुरक्षित जर्लापण कराने के लिये श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर राज्य सरकार ने नये नियम जारी किये हैं। देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रावणी मेला, 2025 के सफल संचालन को लेकर पंडा धर्मरक्षणि सभा, सरदार पंडा, तीर्थ-पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों एवं पंडा समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए सभी के सुझावों को सुना। नये नियम के तहत इस बार भी0आइ0पी0 (VIP), भी0भी0आई0पी0 (VVIP) एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन (Out of turn darshan) पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। साथ ही श्रावणी मेला […] - [सिमडेगा को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का अभियान, डीसी कंचन सिंह ने किया पर्यटन स्थलों का भ्रमण](https://jharkhandlife.com/simdega-tourist-spot-dc-visit-tourism-jharkhand-kanchan-singh/): Simdega Life News: झमाझम बारिश के बीच सिमडेगा उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने पर्यटन स्थल कंरगागुड़ी धाम का भ्रमण किया। यह भ्रमण पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक के पश्चात प्रस्तावित योजनाओं की वास्तविक उपयोगिता का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। बैठक में धाम के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनकी स्थलीय समीक्षा कर उपायुक्त ने जनहित में उपयुक्त योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रथम भ्रमण के तहत करंगागुड़ी शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने यहां सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन, शेड की मरम्मत, हाईमास्ट लाइट लगाने सहित अन्य जनोपयोगी योजनाओं को चुने जाने का […] - [मुहर्रम को लेकर देवीपुर थाने में शांति समिति की बैठक](https://jharkhandlife.com/muhrram-peace-committee-meeting-devipur/): Deoghar Life News : मुहर्रम को लेकर जिले के देवीपुर थाने में गुुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने की। मौके पर देवीपुर सीओ खोप लाल राम मौजूद थे। बैठक में सीओ ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखे एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं। वहीं थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने कहा कि जहां-जहां जुलूस निकाला जाएगा, उन लोगों को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कोई अगर शांति व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती […] - [सुरेश पासवान ने पटना में लालू यादव से की मुलाकात](https://jharkhandlife.com/lalu-prasad-yadav-deoghar-mla-suresh-paswan-rjd-bihar-rjd-jharkhand/): देवघर। देवघर विधायक सुरेश पासवान ने गुरुवार को पटना में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका मार्ग दर्शन लिया। विधायक ने कहा कि इस बार की मुलाकात भी भावुक और प्रेरणादायी रही। मौके पर विधायक ने बाबा बैद्यनाथधाम का प्रसाद भी लालू यादव को दिये, जिसे कारण राजद सुप्रीमो ने उसे माथा से लगाया और बिहार-झारखंड वासियों के खुशहाली की कामना की। आगामी 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस है। इससे पहले देवघर विधायक की लालू प्रसाद से मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। - [श्रावणी मेले से पहले चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, जाम में फंसे स्कूली बच्चे](https://jharkhandlife.com/deoghar-traffic-jam-situation-people-problem-traffic-police/): Deoghar Life News : श्रावणी मेले से पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार दोपहर में कोर्ट रोड, बरनबाल धर्मशाला के पास भीषण जमा लगा रहा। इससे आधे घंटों तक राहगीरो को काफी परेशानी हुई। जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे हुए थे। एक तो गर्मी और धूप, उपर से जाम लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद अक्सर दोपहर में जाम लगता है। पुराने रजिस्ट्री ऑफिस चौक पर गाड़ियां मुड़ने के कारण पीछे जाम लग जाता है। क्योंकि सड़कें संकीर्ण और वन-वे है। लोगों ने कहा […] - [भारतीय आमों की ताजगी और खूशबू विदेशों में भी फैल रही है..](https://jharkhandlife.com/indian-mango-mangoes-are-being-sold-in-dubai/): India life News -: भारतीय आमों की ताजगी और खूशबू अब विदेशों में भी फैल रही है. अबू धाबी में गुरुवार को भारतीय आमों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने ‘इंडियन मैंगो मेनिया 2025’ उत्सव का आयोजन किया. इस उत्सव में जीआई टैग समेत आम के कई अलग-अलग किस्मों का प्रदर्शन किया गया. यूएई (UAE) में भारतीय दूतावास और लुलु समूह के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रचार का प्रमुख उद्देश्य युएई और खाड़ी के क्षेत्रों में अधिक संख्या […] - [कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के कई ठिकानों पर ED पर छापेमारी](https://jharkhandlife.com/amba-prasadformer-mla-ed-raid-hazaribag-jharkhand-ed/): ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. रांची-हजारीबाग के 8 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक अहम मामले में झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े कथित घोटाले में आर्थिक अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीमों ने रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में कुल आठ ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही हैं. रांची के हरमू […] - [झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला ने किया बीजेपी का पुतला दहन](https://jharkhandlife.com/deoghar-jmm-putla-dahan-bjp-champai-soren/): Deoghar Life News: 30 जून को भोगनाडी में हुए बीजेपी के साजिश को नाकाम करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी के द्वारा साजिश कर २३ तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी ने अपने पोस्ट पर संघर्ष के लिए आह्वान किया था वह संघर्ष क्या था हथियार कहां से आया मंडल मुर्मू के पास गाड़ी कहां से आया उन्होंने पैसा सारी सब कुछ बांट करके वहां पर लोगों को बरगलाने का काम किया इसकी उच्च स्तरीय जांच हो दोषी को कड़ी सजा मिले इस उपलक्ष में टावर चौक पर बीजेपी का […] - [सूरज झा का प्रशासन को सुझाव, श्रावणी मेले में ऐसे लंबी कतार से बचेंगे कांवरिए](https://jharkhandlife.com/suraj-jhas-suggestion-to-the-administration-sharavani-mela-2025-crowd-control-crowd-control/): Deoghar Life News : झामुमो नेता व समाजसेवी सूरज झा ने डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीसी को पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुलाकात के दौरान सूरज झा ने उपायुक्त से देवघर के विकास और यात्रियों के हित में कुछ कारगर कदम उठाये जाने का सुझाव दिया। सूरज ने कहा कि यात्रियों के हित में जलसार तालाब के पिंड को चौड़ा कर स्थायी शेड बनाकर सालों भर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सकती है। साथ ही साथ शौचालय, स्नान घर आदि की सुविधा भी उपलब्ध हो एवं तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसके जल को यात्रियों के […] - [देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा टला, रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग, मची अफरातफरी](https://jharkhandlife.com/train-derail-dumka-ranchi-intercity-deoghar-hadsa/): Deoghar Life News: जसीडीह-दुमका रेलखंड पर गुरुवार रात को एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। नंदन पहाड़ के सिंघवा गांव के पास ट्रेन का इंजन अचानक बोगी से अलग हो गया। हालांकि इसमें किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन 20 मिनट तक यात्रियों में अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक, जसीडीह स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद नंदन पहाड़ के समीप सिंधवा गांव के पास ट्रेन का कपलिंग (कपलीन) टूट जाने से इंजन आगे निकल गया, जबकि पीछे की सभी बोगियां ट्रैक पर ही छूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कपलिंग टूटने के बाद इंजन […] - [खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी...........](https://jharkhandlife.com/sharawni-mela-bhojan-deoghar/): उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला 2025 के सफल संचालन एवं यहाँ आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोजन सामग्री का नियत दर एवं वर्तमान में सर्वेक्षित दर की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। साथ ही समीक्षोपरांत वर्ष-2025 के श्रावणी मेला के लिए होटल एवं भोजनालय के भोजन सामग्री का निम्नांकित दर स्वीकृत किया गया ■ खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी की गयी सूची निम्न हैः- मारवाड़ी बासा भरपेट भोजन = 80.00 रू0 प्रति व्यक्ति चावल प्लेन अच्छी किस्म (150 ग्राम चावल का भात)= 60.00 रू0 प्रति प्लेट आलू परवल स्पेशल […] - [नक्सल प्रभावित गुड़ाबांदा के जंगलों में पहुंचे डीसी, कोलाबाड़िया गांव पहुंच आदिवासियों की जानी समस्या](https://jharkhandlife.com/jamshepur-news-dc-east-singhbhum-naxal-area/): JAMSHEDPUR LIFE NEWS : डीसी कर्ण सत्यार्थी गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष कई जरूरी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, जिससे बच्चों व माताओं को पोषण व अन्य सुविधा मिल सके। डीसी ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को […] - [श्रावणी मेले 2025: बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की दरें निर्धारित, जानिए किस कीमत में मिलेगा पेड़ा-चूड़ा और ईलाइची दाना](https://jharkhandlife.com/shrawani-mela-deoghar-price-fixed-prasadam-deoghar-peda/): देवघर। 11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने पेड़ा-प्रसाद की दरें निर्धारित कर दी है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि प्रसाद की गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा और निर्धारित दर से ज्यादा पैसे लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ज्ञात हो कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य […] - [बिजली बिल पर सरचार्ज का प्रस्ताव आर्थिक बोझ डालने वालाः अजय कुमार](https://jharkhandlife.com/jbvnl-deoghar-deoghar-bijli-deoghar-eletricity/): DEOGHAR LIFE NEWS संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने प्रेस बयान कर कहा है कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बिजली बिल पर पांच प्रतिशत अत्यधिक सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव निश्चित रूप से बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने कहा कि एक तो वैसे ही शहरी जनता पहले से ही कई तरह के आर्थिक बोझों से दबी हुई है और अब तुगलकी फरमान के रूप में सर चार्ज का मामला निश्चित रूप से इस बात का प्रमाण है कि विभाग को बिजली उपभोक्ताओं की आर्थिक परेशानियों से कुछ भी […] - [20 दिन पहले मिली थी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, युवक को सरेराह गोलियों से भून डाला](https://jharkhandlife.com/deoghar-muder-deoghar-crime/): देवघर। शहर के कुंडा मोड़ के पास बुधवार रात को बदमाशों ने जमीन विवाद में 18 वर्षीय दिनेश कुमार को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने दिनेश का चार गोलियां मारी है, जिससे उसका छाती, पेट और हाथ छलनी हो गया। मौके से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। दिनेश मूल रूप से हवाई अड्डा के पास पदमपुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह अपने नानी के घर करनीबाद में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, 99 डिसमिल जमीन के विवाद में दिनेश हत्या हुई है। बुधवार रात को दिनेश साइकिल से दवा लेने मेडिकल स्टोर […] - [देवघर से मधुपुर के लिये नई सड़क का होगा निर्माण](https://jharkhandlife.com/deoghar-madhupur-road-new-road-tender-soon-deoghar/): Deoghar Life News : देवघर से मधुपुर तक नई सड़क बनने वाली है। मोहनपुर घाट के रास्ते 28 किलोमीटर लंबा यह सड़क बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पथ निर्माण विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर 22 जुलाई तक डाले जा सकेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे। हालांकि, टेंडर फाइनल होने के बाद भी बरसात के मौसम के खत्म होने तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा।पुरानी सड़क से राहत मिलेगीवर्तमान में देवघर से मधुपुर तक सड़क की हालत बहुत खराब […] - [डीडीसी ने की जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक](https://jharkhandlife.com/ddc-deoghar-deoghar-adhar-card/): Deoghar life NEWS: डीडीसी पीयूष सिन्हा ने बुधवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीकरण व अद्यतन केंद्रों की आवश्यकता का आकलन करते हुए आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सीएससी मैनेजर को निर्देशित किया कि वैसे लोग जिनका आधार कार्ड अभी तक नही बना है उनका सूची तैयार करे, ताकि सभी का आधार कार्ड कैंप लगा कर बनाया जा सके। डीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार से संबंधित कोई समस्या […] - [रांची रेलवे स्टेशन पर चलाया गया विशेष सुरक्षा जांच अभियान](https://jharkhandlife.com/ranchi-railway-station-security-check-railway-station/): Ranchi Life News : राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट ने विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। RPF के DSP पवन कुमार के निर्देश पर टीम ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गयी। यह अभियान विस्फोटक सामग्री की जांच और विध्वंस विरोधी उपायों के तहत चलाया गया। जांच के दरम्यान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान, बैग, स्टेशन परिसर में स्थित कूड़ेदान, मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेशन के आगमन क्षेत्र और पार्किंग में खड़ी सभी गाड़ियों को खंगाला गया। इसके अलावा ट्रेनों का भी विधिवत निरीक्षण किया गया। इस जांच का मुख्य मकसद रेलवे स्टेशन और […] - [देवघर डीसी का अधिकारियों को सख़्त आदेश + 5जुलाई तक श्रावणी मेले की सभी तैयारियाँ पूरी हो](https://jharkhandlife.com/dc-deoghar-strict-orders-shravani-fair-should-be-completed-by-5thjuly/): देवघर के देवघर श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान की जाने वाली तैयारियों को लेकर अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मेला की शुरूआत से ठीक पहले सारी तैयारियों को 05 जुलाई तक पूरी तरह से पूर्ण कर लें। साथ ही मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा नगरी से एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य स्थान की प्रस्थान करें। हलांकि देवघर में लगभग-लगभग तैयारीयां हो गयी है, और […] - [शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, 19 जून से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती](https://jharkhandlife.com/shibu-soren-admitted-to-gangaram-hospital/): नेता व राज्यसभा से सांसद सीबू सोरेन की तबियत स्थिर है, गुरुजी 13 दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। 19 जून को उनकी पुत्रवधू अल्पना सोरेन उन्हें दिल्ली लेकर आई थी, इसके बाद अस्पताल में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी,सोमवार को डॉक्टर की टीम ने श्री सोरेन के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया, डॉक्टरों ने कुछ आवश्यक जांच किए,पिछले दिनों की तुलना में श्री सोरेन के स्वास्थ्य में मामूली सा सुधार हुआ है, गुरुजी की सेहत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही है,इधर राज्यभार में श्री सोरेन […] - [तीन साल से एक ही कमरे में बंद रहा, इस वजह से हुआ था डिप्रेशन!](https://jharkhandlife.com/depreesion-locked-in-a-room-for-3years/): नवी मुंबई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां 55 साल के व्यक्ति ने डिप्रेशन के चलते खुद को पिछले 3 साल से कमरे में बंद रखा था. जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पहले कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर काम करता था.कुछ साल पहले उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी और 20 साल पहले उनके बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली थी. इससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जुईनगर, सेक्टर 24 की घरकुल सोसायटी में रहने वाले 55 वर्षीय अनूप कुमार नायर को मानसिक अवसाद, अकेलापन और पारिवारिक त्रासदियों ने इस कदर तोड़ दिया कि वे बाहरी दुनिया […] - [इनर व्हील क्लब का 41वीं वार्षिकी पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न](https://jharkhandlife.com/inner-wheel-club-deoghar-award-function/): Deoghar Life News: पिछले दिनों इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा जिले के 91 क्लब के द्वारा किए गए वर्ष भर के विभिन्न सामाजिक सेवा सरोकारों के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए वार्षिक 41वी पुरस्कार वितरण समारोह “आभार ”का आयोजन किया गया। इसकी मेजबानी इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से की गयी। इस अवसर पर सत्र 2024- 25 की जिला मंडलाअध्यक्ष अलाकनंदा बक्शी, जिला सचिव प्रियका कुमार, जिला कोषाध्यक्ष निभा मिश्रा, जिला सम्पादिका विभा चरण पहाड़ी एवं जिला अंतर्राष्ट्रीय सेवा अधिकारी नीता नारायण द्वारा विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किये गए अच्छे […] - [आज भी समाज को शिक्षा क्रांति और पारंपरिक क्रांति की आवश्यकता है ! - निशां उरांव](https://jharkhandlife.com/hool-diwas-siddho-kanhu-1855-kranti-aadiwasi/): 1855 के दशक में शक्तिशाली और कठोर अंग्रेज शासक के विरुद्ध , संथाल जनजाति की हूल क्रांति आदिवासी अधिकार और अस्मिता के संरक्षण की लड़ाई थी 1855 में संथाल जनजाति के सिद्धो – कान्हू , चांद, भैरव और उनकी बहनों फूलो और झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में “अबूआ दिशूम अबूआ राजा “(हमारा – देश हमारा शासन) घोषणा कर , हूल क्रांति का बिगुल फूंका था । 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिले का भोगनाडीह गांव से शुरू हुई इस संग्राम में हज़ारों की संख्या में वीर आदिवासी शहीद हुए थे । आज देश आज़ाद है , […] - [हुल दिवस पर उपायुक्त ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…](https://jharkhandlife.com/hool-diwas-deoghar-dc-jharkhand/): .हूल दिवस पर उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर परिसदन के सभागार में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रारंभ हुआ हूल विद्रोह आजादी की जंग का एक अहम अध्याय है, जिसमें आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम की। आगे उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाती […] - [घुसपैठियों की गोद में बैठी है राज्य सरकार- बाबूलाल मरांडी](https://jharkhandlife.com/sahibganj-barhet-bhogna-dih-lathi-charge-police-hemant-soren/): Sahibganj Life News : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव में आज ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीण घायल हुए हैं। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की याद दिलाता है। हूल क्रांति की पवित्र […] - [आधुनिक युग में “रूढ़िवादी आदिवासी” की क्या परिभाषा है ? आइए आदिवासी रूढ़िवादी प्रथा यानी “कस्टमरी लॉ” को समझते हैं](https://jharkhandlife.com/aadiwasi-cutomery-law-dharma-jharkhand/): आधुनिक युग में “रूढ़िवादी आदिवासी” की क्या परिभाषा है ? आइए आदिवासी रूढ़िवादी प्रथा यानी “कस्टमरी लॉ” को समझते हैं – रूढ़िजन्य सामाजिक प्रथा- जन्म , मृत्यु , शादी , इत्यादि , से संबंधित हैं रूढ़िवादी धार्मिक प्रथा – आदि धर्म या सरना धर्म से संबंधित है रूढ़िवादी आदिवासी कौन है ? जो उपरोक्त रूढ़िवादी धार्मिक तथा रूढ़िवादी सामाजिक प्रथाओं का पालन करता है , वही रूढ़िवादी आदिवासी है क्या रूढ़िवादी आदिवासी की पहचान केवल उसके गोत्र से तय होती है ? नहीं , रूढ़िवादी आदिवासी केवल एक नस्ल मात्र नहीं है । यह ग़लत धारणा है । बल्कि उसकी […] - [भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प, चली तीर और गोली!](https://jharkhandlife.com/santhal-and-police-more-bullets-fired/): आज यानी 30 जून को भोगनाडीह में संताल हूल दिवस मनाया जा रहा था, जिसमें संताल समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और संतालों के बीच झड़प हुई, जिसमें तीर और गोली चली। शहीद सिद्धू-कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने करीब दो हजार आदिवासी समर्थकों के साथ सरकारी कार्यक्रम का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, कुल्हाड़ी आदि लेकर कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह पार्क पर पहुंच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल […] - [शौच के लिए निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौत](https://jharkhandlife.com/koderma-elephant-news-jharkhand/): Koderma Life News : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित पिसपीरो गांव में एक बार फिर हाथी के हमले से गांव में मातम पसर गया है। रविवार सुबह गांव के 55 वर्षीय रविन्द्र यादव उर्फ नन्हकू यादव की हाथी के हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गांव के अन्य लोगों के साथ शौच के लिए निकले थे। हाथी ने सूंढ़ से पटका, पैरों से कुचलाधनबाद-गया रेलखंड के यदुडीह हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे एक हाथी पहले से ही मौजूद था। जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे, हाथी ने रविन्द्र यादव को निशाना बना […] - [सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना](https://jharkhandlife.com/supreme-court-justice-surykant-deoghar-baba-mandir-high-court/): सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश सूर्यकांत का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जिसके पश्चात त्रिपुरा उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री अपरेश सिंह, झारखंड हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस सुजीत नारायण मिश्र, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजित पीटर डुंगडुंग ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके पाश्चत सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश सूर्यकांत ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। […] - [वीरों की इस धरती से एक बार फिर ‘हूल’ होगा : चंपई सोरेन](https://jharkhandlife.com/jharkhand-champai-soren-hul-bhognadih-hul-diwas/): Ranchi Life News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि इस बार हूल दिवस 30 जून को भोगनाडीह में भव्य रूप से मनाया जाएगा। भोगनाडीह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां 1855 में वीर सिदो-कान्हू ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। चंपई सोरेन ने कहा कि जब न कोई संचार माध्यम था, न वाहन, तब भी आदिवासी वीरों ने एकजुट होकर अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्होंने वर्तमान समय […] - [बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निःशुल्क कांवर यात्रा 25 जुलाई से, पहले जत्थे में 1000 शिवभक्त रवाना होंगे](https://jharkhandlife.com/jamshedpur-baba-baidynath-sangh-sultanganj-sawan-mela-deoghar/): Jamshedpur Life News: सावन के पावन अवसर पर इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को 1000 शिवभक्तों का जत्था जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। यहां से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर भक्त पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और जलाभिषेक के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर वहां भी जल अर्पित करेंगे। यात्रा की कुल अवधि आठ दिन होगी।पंजीयन एक जुलाई से […] - [हेमंत सरकार और प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से टूट रहे हजारों युवाओं के सपने : बाबूलाल मरांडी](https://jharkhandlife.com/hemant-soren-broken-dreams-of-young-people/): नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत से हजारों युवाओं के सपने टूट रहे हैं। मरांडी ने कहा कि JSSC-CGL परीक्षा परिणाम पर उच्च न्यायालय की रोक अब तक जारी है और सीआईडी जांच में लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार अधूरी जांच का बहाना बनाकर प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जो परीक्षा कैलेंडर जारी किया था, उस पर अमल नहीं हो सका […] - [झारखण्ड प्रदेश में युवा कांग्रेस के नेतृत्व के चुनाव सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य इकाई स्तर पर होंगे](https://jharkhandlife.com/jharkhand-congress-deoghar-udaybhanu-chhib/): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने घोषणा की है कि झारखण्ड प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभा, जिला और पूरे राज्य स्तर पर अपनी सदस्यता और पूर्ण संगठनात्मक चुनाव आयोजित कर रही है। युवक कांग्रेस के रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस में पहले ही पार्टी के आंतरिक चुनावों का एक दौर आयोजित किया जा चुका है। भारत के किसी भी राजनीतिक दल ने अपनी किसी भी संगठन के लिए आंतरिक पार्टी चुनाव आयोजित नहीं किए हैं। यह भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा लिया गया ऐतिहासिक कदम है और यह श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस […] - [शिक्षा मंत्री ने ICSE टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित, दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि](https://jharkhandlife.com/jharkhand-life-icse-bord-jamsedpur-icse-topper/): जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को लोयोला स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी जायसवाल को सम्मानित किया। शांभवी ने आईसीएसई-2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।इस असाधारण उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री ने शांभवी को एक लाख रुपये की प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि शांभवी की यह सफलता पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं राज्य की असली पहचान होती हैं […] - [धालभूमगढ़ में ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त…](https://jharkhandlife.com/brown-suger-jamsedpur-police/): पूर्वी सिंहभूम ज़िले के धालभूमगढ़ में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज हुई प्रेस वार्ता में दी गई। कार्रवाई बीती रात करीब 10:15 बजे धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दुधचुआ बांस टाल मैदान में की गई.गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने एक ट्रक छिपे पांचों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 3500 रुपये नकद और 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही टाटा कंपनी का एक ट्रक (चेचिस नंबर- MAT828113S3F16812) भी जब्त किया गया […] - [विश्व प्रशिद्ध श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आसनसोल-पटना के बीच विशेष ट्रेन की सुविधा](https://jharkhandlife.com/srawani-mela-2025-irct-purw-railway/): श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने आसनसोल और पटना के बीच श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कांवड़ियों और अन्य तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा प्रदान करेगी।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 03511/03512 (आसनसोल-पटना-आसनसोल) अनारक्षित विशेष ट्रेन इस वर्ष श्रावणी मेले के दौरान यह ट्रेन 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक हर शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को चलाई जाएगी। 03511 (आसनसोल-पटना): यह आसनसोल स्टेशन से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले […] - [देवघर जिला कांग्रेस को बनाया जाएगा मजबूत: के राजू दो माह में करे पंचायत कमिटी का गठन](https://jharkhandlife.com/deoghar-dist-panchayat-kamiti-ka-gathan/): जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन के तहत्  जिला,प्रखंड, नगर एवं मंडल अध्यक्षों तथा जिला,प्रखंड एवं नगर पर्यवेक्षकों की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में शहर के कुंडा स्थित होटल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव तथा झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों तथा कार्यक्रमों की समीक्षा सभी सदस्यों से […] - [देवघर जिले में जनजातीय सशक्तिकरण के लिये सभी पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन…](https://jharkhandlife.com/deoghardc-tribal-aadiwashi-jharkhand-dharti-aaba/): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसारजिले में जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज दिनांक 26.06.2025 को सारवां, देवीपुर, मधुपुर, मोहनपुर, पालोजोरी, मारगोमुण्डा, सोनारायठाड़ी, सारठ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आज आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों से अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता अनुरूप ग्रामीण योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावा शिविर के माध्यम से वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, […] - [राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दिशोम गुरू शिबू सोरेन को देखने अस्पताल पहुंची](https://jharkhandlife.com/shibu-soren-draupadi-murmu-gangaram-hospital-jharkhand/): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यानी गुरुवार को राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का हालचाल जाना। सोरेन पिछले कुछ समय से अस्पताल में इलाजरत हैं। राष्ट्रपति ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इलाज की जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लीइस अवसर पर शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के CM हेमंत सोरेन तथा विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी। राष्ट्रपति ने परिजनों से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों से चल रहे उपचार के बारे […] - [धनबाद में प्रिंस खान के गैंग का भंडाफोड़…9 अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद](https://jharkhandlife.com/dhanbad-prince-gang_criminal-arrested-police-jharkhand/): शहाबुद्दीन मर्डर केस में संलिप्त थे 2 अपराधीएसएसपी प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंस खान गिरोह के कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 2 अपराधी पिछले साल हुए मो. शहाबुद्दीन हत्याकांड में संलिप्त थे. एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ही गिरफ्तार अपराधियों ने गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क के बपारे में विस्तृत जानकारी दी है. मसलन, कौन लोग व्यवसायियों को धमकी भरा कॉल करके रंगदारी मांगते थे. कौन लोग रंगदारी का पैसा वसूलने जाते थे और वसूली गई रकम को कहां छिपाया जाता था. एसएसपी प्रभात कुमार ने यह […] - [CBSE का बड़ा फैसला, जानिये क्या है 10वीं परीक्षा का नया नियम ?](https://jharkhandlife.com/cbse-new-rule-exam-10th-exam/): CBSE का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने वाले नियमों को मंजूरी दे दी है. साल 2026 से सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 10th Board Exam) साल में दो बार आयोजित की जाएगी. सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई ने दो बार परीक्षाएं करवाने के मॉडल को मंजूरी दे दी है. साल में पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई महीने में […] - [सावन के सोमवारी का ये है विशेष महत्व, जानिये कब है सावन का पहला और आखिरी सोमवारी](https://jharkhandlife.com/sawan-somwari-deoghar-shiv-shrawani-mela/): सावन के पावन महीना इस बार 11 जुलाई से शुरु है और पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा और सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है।जो 9 अगस्त को समाप्त होगा।सावन माह में भगवान शिव की पूजा की जाती है साथ ही व्रत, और धार्मिक परंपराओं का  बहुत महत्व होता है, सावन माह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष का पांचवा महीना होता है, जो जुलाई और अगस्त के बीच आता है. यह माहीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन का माहीना  हिन्दू धर्म में अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता है. माना […] - [विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देवघर नगर निगम के द्वारा नगर निगम क्षेत्र स्तर संघ के महिला सदस्यों द्वारा जागरुकता की रैली](https://jharkhandlife.com/nsha-mukt-jharkhand-deoghar/): विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर देवघर नगर निगम के द्वारा नगर निगम क्षेत्र स्तर संघ के महिला सदस्यों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। छतिसी ,बत्तीसी , तेतिसी ,रामपुर, महेशमारा मोहल्ले के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को मादक पदार्थ के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया एवं शपथ दिलाई गई बताते चलें कि नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के द्वारा निर्देशित किया गया जिसमें विभिन्न वार्डों में एसएससी महिलाओं के द्वारा जागता भजन चलाया जा रहा है मोके पर नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, सामुदायिक संसाधन सेवी रीता देवी, सुषमा देवी, प्रतिमा,खुशवु, अनिता, कंचन, […] - [आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी..](https://jharkhandlife.com/vinodpandey-ajsu-party-messege-jharkhand/): ◆ आजसू पार्टी द्वारा आज की गई प्रेस कॉन्फ्रेंसपूरी तरह राजनीतिक प्रपंच और जनता को गुमराह करने की साजिश है। आजसू पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आज आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है, यह झारखंड की जनता के साथ एक भद्दा मजाक है। आजसू पार्टी अपनी ऐसी दिशाहीन नीतियों के कारण आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है। पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है। ◆ OBC आरक्षण […] - [खून बहाने वालों को नहीं बख्शेंगे, 22 मिनट में दुश्मन को झुकाया,' PM मोदी का PAK को सख्त संदेश](https://jharkhandlife.com/pm-narendramodi-pakistan-massage/): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हाल ही में दुनिया ने भारत की क्षमता देखी. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति को पूरी दुनिया के सामने रख दिया हमने दिखा दिया कि जो भारतीयों का खून बहाते हैं, उनके लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है. पीएम मोदी ने कहा, दुनिया ने हाल ही में ये भी देखा है कि भारत का सामर्थ्य क्या है. हमने दिखा दिया है कि भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं […] ## Pages - [Login/Register - downtown_pro](https://jharkhandlife.com/login-register-downtown_pro/) - [My Account - downtown_pro](https://jharkhandlife.com/my-account-downtown_pro/) - [Checkout - downtown_pro](https://jharkhandlife.com/checkout-downtown_pro/) - [Home](https://jharkhandlife.com/) - [Fly Menu](https://jharkhandlife.com/fly-menu/) - [TDS switching plans wizard](https://jharkhandlife.com/tds-switching-plans-wizard/) - [Login/Register](https://jharkhandlife.com/tds-login-register/) - [My account](https://jharkhandlife.com/tds-my-account/) - [Checkout](https://jharkhandlife.com/tds-checkout/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)