Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 15/11/2023 :
क्या हैं चार अमृत स्तंभ? PM Modi ने झारखंड में किया इनका जिक्र, कैसे भारत के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए विकसित भारत के चार अमृत स्तंभों का जिक्र कया।


उन्होंने बताया कि इन स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी। पहला स्तंभ भारत की महिलाएं और हमारी नारीशक्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड से देश के विकास के लिए चार मंत्र बताए। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए चार 'अमृत स्तंभ' बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इन स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि

 

1.   पहला स्तंभ भारत की महिलाएं और हमारी नारीशक्ति है।

2.   दूसरा स्तंभ भारत के किसान, हमारे पशुपालक, हमारे मछली पालक और हमारे अन्नदाता हैं।

3.   तीसरा स्तंभ भारत के नौजवान और युवाशक्ति है।

4.   चौथा स्तंभ भारत का मध्यम वर्ग और भारत के गरीब हैं।

 

'विकसित भारत संकल्प यात्रा...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, सैचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।

 

धर्मनिरपेक्षता पर भी बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सच्चा सेकुलरिज्म तभी आता है, जब देश के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का भरोसा तब मिलता है, जब सबको बराबरी से, समान भावना से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')