Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
राजनीति

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 06/11/2023 :
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भरी सभा में अपने मंत्रियों की क्लास लगा दी.. पूछा पिछले चार वर्षों से स्वास्थ्य मंत्री कहां थे?
 
पलामू के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने अपने मंत्रियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में स्वास्थ्य मंत्री कभी भी पलामू नहीं पहुंचे हैं। उनके लिए तो पूरा झारखंड एक समान होना चाहिए। इस दौरान पाठक का समर्थन तमाम दूसरे जिलाध्यक्षों ने भी किया।

झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के खिलाफ आम कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कुछ मंत्रियों ने इसे पाटने की कोशिश भी की है, लेकिन बाकी कार्यकर्ताओं की बातों को उतना महत्व नहीं दिया जा रहा है।

यही कारण है कि संगठन और सरकार के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। रविवार को जिला अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में यही देखने को मिला।

 

भरी सभा में पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मंत्रियों की क्लास लगाते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में स्वास्थ्य मंत्री कभी भी पलामू नहीं पहुंचे हैं। उनके लिए तो पूरा झारखंड एक समान होना चाहिए।

पाठक का समर्थन तमाम दूसरे जिलाध्यक्षों ने भी किया। इस दौरान मौजूद मंत्री आलमगीर आलम व अन्य सीनियर नेता सभा में मूकदर्शक बने रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हालांकि इन नेताओं को शांत किया।

 

रविवार को विधानसभा सभागार में संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन की पूर्णता की प्रगति रिपोर्ट जमा करने के लिए जिला अध्यक्षों और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को कहा गया था।

 

सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी ने अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रखंडों, मंडल पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन निर्माण की रिपोर्ट पेश की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि लगातार प्रयासों के बावजूद कुछ जगह अभी भी कमेटी का निर्माण कार्य बाकी है।

 

लोकसभा चुनाव नजदीक है अतः इसे शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने कहा की पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, आवश्यकता पड़ने पर प्रभारी महोदय के निर्देश प्राप्त कर सभी जिला में भी अनुशासन कमेटी का गठन किया जाएगा।

 

आलमगीर आलम ने कहा की – “हमारी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कभी कमी नहीं होगी, इसका सदैव ख्याल रखा जाएगा। इस बात का एहसास मुझे खुद है क्योंकि हम भी एक छोटे से जिला से उठकर यहां तक आए हैं मैं एक बार नहीं 14 साल जिला अध्यक्ष रहा हूं।”

 

रविवार को कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो ने अपने सभी 6-6 जिलों की रिपोर्ट दी। कार्यकारी अध्यक्षों ने जिला अध्यक्षों से कहा की पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी को जल्द से जल्द पूरा करें सत्यापन करें ताकि कार्य सत्यापन सही से किया जा सके। बैठक में 24 जिला अध्यक्ष और 67 विधानसभा प्रभारी उपस्थित हुए।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')