Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
अन्तरराष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 27/10/2023 :
एक साल में 3 नंबर पर पहुंचा देश.. 5G में भारत की बड़ी छलांग! Jio ने आधी से ज्यादा मार्केट पर किया कब्जा
 
भारत में रिलायंस जियो ने पिछले साल भर में लगभग 10 लाख 5जी सेल लगाए हैं और अब देश के 85% 5जी नेटवर्क का हिस्सा उनका है। पिछले साल भर में भारत, रिलायंस जियो के दम पर दुनिया में 5जी नेटवर्क के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।


रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि जियो का 5जी रोलआउट भारतीय टैलेंट द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इसके साथ ही, जियो ने जियो स्पेस फाइबर सर्विस भी पेश की है जो फाइबर केबल के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

 

5जी नेटवर्क के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा

देश में 5जी लॉन्च हुए अभी एक ही साल हुआ है। पिछले साल भर में भारत, रिलायंस जियो के दम पर दुनिया में 5जी नेटवर्क के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। रिलायंस जियो ने हर 10 सेकेंड प्रति सेल लगाए हैं और इसके हिसाब से पिछले साल भर में करीब 10 लाख 5जी सेल देश भर में लगाए गए हैं। देश के कुल 5जी नेटवर्क का 85 फीसदी हिस्सा रिलायंस जियो का है। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में यह जानकारी दी है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर विजन का जिक्र करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “आपने हमें भारत को हाईटेक तरीके से आत्मनिर्भर बनाने को कहा था। हमने इस पर काम किया है, जियो का 5जी रोलआउट 100% इन-हाउस 5G स्टैक पर काम करता है, जिसे पूरी तरह से भारतीय टैलेंट ने डिजाइन और विकसित किया है। 12 करोड़ से ज्यादा 5जी यूजर्स के साथ आज भारत दुनिया के टॉप 3 5जी इनेबल्ड देशों में से एक है।



दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू ऑप यूनिटी के बारे में बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, ”प्रधानमंत्री से वादा करते हैं कि हम टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाते हुए एक डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे। जो टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी के साथ भारत को दुनिया में सबसे एडवांस बनाने का सपना पूरा करेगी।


रिलायंस जियो ने रिमोट एरिया को कनेक्ट करने के लिए जियो स्पेस फाइबर सर्विस पेश की है। यह सर्विस उन जगहों के लिए एकदम बेस्ट है जहां फाइबर केबल के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पाती है। यह सर्विस बेहद किफायती होगी। 

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')