Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
खेल

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 14/10/2023 :
रोहित शर्मा का ICC वर्ल्ड कप में दब दबा.. बनाये चार नए रिकार्ड्स.. CWC 2023 भारत-पाक मैच के टॉप रिकॉर्ड्स..
 
शनिवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 4 रिकॉर्ड बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा भारत में 100 वनडे विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बने। भारत-पाक मैच में बने ऐसे ही टॉप रिकॉर्ड्स इस स्टोरी में हम जानेंगे...

वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार पाकिस्तान को हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीता। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाकर 86 रन की पारी खेली। वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बने।


भारत-पाक मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स


1. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ बतौर वनडे कप्तान उनके 17 छक्के हो गए हैं। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 वनडे में 15 छक्के लगाए थे।

 

2. वर्ल्ड कप चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन की पारी खेलने के साथ ही रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप चेज में 723 रन हो गए। टारगेट का पीछा करते हुए रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए 656 रन बना रखे हैं।

 

3. वर्ल्ड कप के सक्सेसफुल चेज में सबसे ज्यादा रन

रोहित वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ पारी के साथ रोहित के सक्सेसफुल चेज में 586 रन हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप के सक्सेसफुल चेज में 519 रन बनाए हैं।

 

4. 300 वनडे छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इसी के साथ भारत में उनके 152 वनडे छक्के हो गए। वह भारत में 150 से ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

इतना ही नहीं रोहित के वनडे करियर में 303 छक्के भी हो गए। वह 300 से ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 छक्के) पहले और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (331 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं।

 

5. भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया

वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया। टीम को पाक के खिलाफ अब तक हार नहीं मिली है। भारत ने वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ बगैर हारे सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 लगातार मैच जीते हैं। पाक भी श्रीलंका के खिलाफ अब तक नहीं हारा।

 

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')