Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 26/09/2023 :
झारखण्ड का मौसम : आज इन इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
 
झारखंड में मानसून की गतिविधि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रही। लगभग सभी जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। इनमें सबसे अधिक वर्षा 55.2 मिमी. दुमका के मसानजोड़ में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 बोकारो थर्मल का रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।


राज्य में मानसून की विदाई किसानी के लिए राहत भरी रही है। पिछले एक सप्ताह में पूरे राज्य में अच्छी वर्षा हुई है। इसका लाभ किसानों के साथ साथ आमजनों को भी मिल रहा है। तापमान में गिरावट ने जहां गर्मी से राहत दी है। वहीं, राजधानी रांची में तो रात्रि पहर लोग चादर तक निकाल चुके हैं। 26 सितंबर को राज्य के कई जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

झारखंड में मानसून की गतिविधि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य रही। लगभग सभी जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 55.2 मिमी दुमका के मसानजोड़ में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 बोकारो थर्मल का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

 

आपको बता दूँ..  कि झारखंड, बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। झारखंड से टर्फ लाइन गुजर रहा है, जिसका असर भी दिख रहा है। 29 सितंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में एक और साइक्लोन बनने की संभावना है। इसके असर से उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा।

 

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 प्रतिशत कम या ज्यादा को सामान्य वर्षा माना जाता है। 1 जून से 25 जून तक राज्य में 719 मिमी वर्षा हुई, जबकि पूर्वानुमान 992 मिमी वर्षापात का था, जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम है। वहीं, रांची में अब तक 718 मिमी वर्षा हुई है, जबकि पूर्वानुमान 1008.3 मिमी. का था।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')