Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
अपराध

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 26/09/2023 :
पैसा तिगुना करने वाले बाबा.. मंत्र पढ़ लोगों को मालामाल बनाने का है दावा, जानें पूरी बात... Jamtara Crime News
 
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के लोगों के साथ ठगी हो गई है। इन्‍हें हरियाणा के बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के रहने वाले दो जालसाजों ने ठगा है। ये ग्रामीणों को पैसे तिगुना करने का झांसा देकर ठग रहे थे। एक फर्जी वीडियो दिखाकर पहले उनका विश्‍वास जीत लेते थे फिर उनसे पैसे निकलवा लेते थे। पुलिस ने इन दो शातिरों को पकड़ लिया है।


हरियाणा के बल्लभगढ़ और फरीदाबाद के रहने वाले दो जालसाज लोगों को उनके पैसे तिगुना करने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। ये शातिर लोगों को अपनी मंत्र शक्ति और सिद्धि के बल पर पैसे तिगुना करने का झांसा देता था और इससे संबंधित वीडियो भी लोगों को दिखाता था ताकि गांव में रहने वाले भोले-भाले लोग इनके झांसे में आसानी से आ जाएं।

 

पिछले दिनों इन शातिरों ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले एक परिवार को इसी तरीके से झांसे में लेकर 40000 रुपये की ठगी कर चुके थे।पैसे ठगी कर ये फरार भी हो चुके थे, लेकिन इस बीच दोबारा कुछ ग्रामीणों की नजर इन ठगों पर पड़ी और नारायणपुर थाने की पुलिस ने दोनों जालसाजों को धर दबोचा। आरोपित बल्लभगढ़ का रहने वाला राहुल शर्मा और पवन शर्मा है।

 

इस बात की जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को प्रेस काॅन्‍फ्रेंस के दौरान दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी ये शातिर अब तक कई लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बना चुके हैं।

 

पुलिस टीम ने हरियाणा के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा और आदर्शनगर थाना क्षेत्र सुभाष कालोनी फरीदाबाद के रहने वाले पवन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ नारायणपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। इन आरोपितों के पास से दो मोबाइलएटीएम कार्ड और 3290 रुपये कैश भी बरामद हुए हैं।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')