Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
खेल

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 14/09/2023 :
एतिहासिक : 16 साल पहले आज ही के दिन ही महेंद्र सिंह धोनी ने कप्‍तानी की शुरुआत की थी ...
 
आज ही के दिन तो माही ने कप्‍तानी की शुरुआत की थी। भारतीय क्रिकेट टीम में कैप्‍टन कूल के दौर की शुरुआत आज से ठीक 16 साल पहले साल 2007 के 14 सितंबर को हुई थी। उस दौरान टी-20 वर्ल्‍ड कप में धोनी ने बतौर कप्‍तान पाकिस्‍तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। आज का दिन उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास है।


महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उनकी गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्‍तानों में होती है। दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसक हैं, जिनके लिए आज का दिन बेहद खास है। और हो भी क्‍यों न, आज ही के दिन तो माही ने कप्‍तानी की शुरुआत की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम में कैप्‍टन कूल के दौर की शुरुआत आज से ठीक 16 साल पहले साल 2007 के 14 सितंबर को हुई थी। उस दौरान टी-20 वर्ल्‍ड कप (T-20 World Cup) में धोनी ने बतौर कप्‍तान पाकिस्‍तान (Pakistan) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।  

 

भारत और पाकिस्‍तान के बीच ग्रुप स्‍टेज का यह मैच पहले टाई रहा। दरअसल, पाकिस्तान को जीत के लिए अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। पाकिस्‍तान की टीम रन बनाने में नाकामयाब रही और मैच टाई हो गया।


इसके बाद मुकाबले का नतीजा निकालने
 के लिए बाॅल-आउट का सहारा लिया गया। इस दौरान दर्शकों की सांसे थम गई थी। स्टंप गिराने के लिए हर टीम ने अपने पांच गेंदबाज चुने।  इसमें भारतीय खिलाड़ी धुआंदार अंदाज में गिल्लियां बिखेर देते हैं, जबकि बॉल आउट के जरिए पाकिस्‍तान स्‍टंप नहीं गिरा पाता है।

इस तरह से माही की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान की टीम को करारी हार का स्‍वाद चखाया था। आज भी जब क्रिकेट प्रेमी उस लम्‍हें को याद करते हैं, तो उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')