झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद डुमरी की जनता का आभार व्यक्ति किया। डुमरी की जनता ने श्रद्धांजलि जगरनाथ दो को दी है। हम I.N.D.I.A गठबंधन का आभार व्यक्त करते हैं। सभी गठबंधन के दलों ने इस जीत के लिए मेहनत की। हमने साथ मिलकर चुनौती का सामना किया। इस चुनाव में पैसा, प्रलोभन, भ्रम सभी डुमरी में फैलाई गयी।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, राज्य के तीन- तीन मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सेठ सभी पहुंचे है लेकिन धनतंत्र पर जो प्रहार हुआ उसको डुमरी की जनता ने देखा।
केंद्रीय प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा अगर उनमें राजनीतिक मद्दा है, तो इसी साल लोकसभा का चुनाव करा कर देख लें। साल 2004 में आपको याद होगा जब पहले चुनाव हुआ था "साइनिंग इंडिया का नारा" दिया था। उस वक्त झारखंड ने 13 सीटें यूपीए ने जीती थी। एक सीट भाजपा को मिली थी 2006 में तो वो भी समाप्त हो गया था। अगर कल लोकसभा का चुनाव हो जाए तो भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। दस से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो जायेगी।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा डुमरी में कई तरह के प्रपंच रखे गये। झूठ का प्रचार किया गया। पूरा निर्वाचन शांति पूर्ण रहा। कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों ने खुलकर मतदान किया। अब दिवारों पर एक नया नारा दिख रहा है जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। आप कुछ भी कर लें जितनी भी एजेंसी लगा लें लोकतंत्र में कोई काम नहीं आया। लोगों का आशीर्वाद ही अंतिम फैसला है। जनता की अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया गया। कुछ लोग इसे लिटमस टेस्ट कह रहे थे। यह निवेश हेमंत सरकार के कामकाज पर है,क्योंकि वहां सरकार की मंत्री चुनाव लड़ रहीं थी। लोगों ने हेमंत सरकार के कामकाज को जीताया है।