मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में भी कल दोपहर तेज बारिश हुई थी। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जाहिर की गयी है।
मौसम विभाग ने सुबह आठ बजे
बोकारो, देवघर,
धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ
हिस्सों में एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी तरह की संभावना हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और
रांची जिले को भी जाहिर की गयी है। यहां भी अगले एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की
संभावना है।
मौसम विभाग ने बदलते मौसम के इस
मिजाज को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से
आग्रह किया है कि वह सावधान रहे और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर
रहें। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे। किसानों के लिए कहा गया है कि मौसम
सामान्य होने तक खेतों में जानें से बचें।
पिछले 24 घंटे में कुछ
स्थानों पर मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में मानसून की
गतिविधि सामान्य हो रही है। राज्य में सबसे अधिक वर्षा 41.0 एमएम मंझारी ( पश्चिमी सिहंभूम) में दर्ज की गयी है। राज्य में
सबसे अधिक तापमान गोड्डा का दर्ज किया गया जहां 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
किया गया है। सबसे कम तापमान चाईबासा का दर्ज किया गया जहां 23.2 डिग्री सेल्सियस था।
झारखंड में इस बार मानसून के
कमजोर होने पर खेती पर खासा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि बारिश कम होने की
वजह से इस बार खेती बेहतर तरीके से नहीं हुई है। सरकार भी किसानों की इस समस्या को
समझ रही है। सरकार आंकड़े इकट्ठा कर रही है कि राज्य के किस हिस्से में किसानों को
कितना नुकसान हुआ है। अगर राज्य के 4 जिलों को छोड़ दिया जाए तो अन्य
सभी 18 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।