Breaking News
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी  |  विधानसभा पहुंचा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, राजभवन ने कुछ बिंदुओं पर पुनर्विचार करने का दिया सुझाव  |  चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश.. अब ठण्ड बढ़ेंगे.. अलर्ट जारी  |  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे.. हजारीबाग में BSF के Raising Day परेड में शामिल होंगे.. पुलिस अलर्ट..  |  पहली बार झारखंड आ रहे हैं बागेश्वर धाम सरकार.. दिव्य दरबार सजेगा और हनुमंत कथा का आयोजन होगा.. स्वीकृति मिली..  |  रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम.. जिला प्रशासन ने नहीं दी इजाजत.. अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक..  |  सर्वश्रेष्‍ठ विधायक : रामचंद्र सिंह, लोगों की भलाई की रहती है फिक्र.. यूं ही नहीं सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुने गए रामचंद्र सिंह.  |  झारखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर  |  रिलेशनशिप : लड़कियां रोमांटिक पार्टनर से ज्यादा दोस्त को तवज्जो देतीं हैं.. आपका बेस्ट फ्रेंड आपका रोमांटिक पार्टनर बन सकता है.. इन 5 बातों का रखें ध्यान  |  19 साल बाद आया टाटा ग्रुप का IPO... एक घंटे में ही सब्सक्राइब पूरा हो गया.. लिस्टिंग डे पर 70% रिटर्न मिल सकता है  |  
शिक्षा
संवाददाता, अंग्रेज दास 03/08/2023 :
जिला स्कूल में लगी आग : वजह शॉट सर्किट हो सकती है, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया..
 
राजधानी रांची के जिला स्कूल में अचानक आग लग गयी। स्कूल के पीछे वाले भवन में आग लगी। प्राथमिक सूचना के मुताबिक स्कूल की वायरिंग काफी पुरानी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगने की बात कही जा रही है।


आग लगते ही क्लास रूम में मौजूद बच्चों को बाहर निकाला गया है। वहीं स्कूल में बच्चों की छुट्‌टी कर दी गयी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। सुबह 10 बजे से आग बुझाने की कोशिश में लगी फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस क्लास रूम में आग लगी। वहां क्लास छह के बच्चे पढ़ाई करते हैं, शिक्षकों ने बताया कि जैसे ही क्लास रूम में धुआं उठने जैसा लगा हमने बच्चों को बाहर निकाला। जिस वक्त क्लास रूम में आग लगी लगभग 30 से अधिक पढ़ रहे थे।बगल में 3 कमरे हैं धीरे-धीरे आग इन सभी कमरों में फैल गयी। फॉल सीलिंग आग की वजह से जलने लगा।

 

स्कूल के स्टाफ ने इन कमरों में मौजूद बेंच डेक्स कंप्यूटर बैटरी आदि को हटा दिया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अपने काम में लगे रहे। इस अगजनी में एक बच्चे के रेनकोट जल जाने की बात शिक्षकों ने कही है। शिक्षकों ने बताया की देखते देखते आग फैल गई।

 

रांची जिले का यह सबसे पुराना स्कूल है। जिसे हाल ही में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तमाम तरह की वह सभी सुविधाओं की बात कही गई है जो किसी भी निजी स्कूल में होता है। दूसरी तरफ यह भवन काफी पुराना है। इसका छत खपड़ैल का है। क्लास रूम में नीचे से प्लाईवुड की फॉल सीलिंग की गयी है। इस वजह से आग तेजी से फैली। इस अगजनी में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जाएगा।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')