Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 23/05/2023 :
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..
 
झारखंड में इन दिनों.. एक साथ दाे माैसम की स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत में मंगलवार से पश्चिमी विक्षाेभ दस्तक देने वाला है. इससे पिछले दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से उत्तर भारत को राहत मिलने की संभावना है


सोमवार को रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में हीट वेव चली। जबकि राजमहल में सबसे ज्यादा बारिश 24 मिमी रिकाॅर्ड किया गया है। वहीँ रांची सहित अन्य जिलों की बात करें तो लू के चलते सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।


--- सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज मे (45 डिग्री) रिकाॅर्ड किया गया है। हालांकि 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।


--- इधर, मौसम विभाग ने देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।


---  --- दरअसल उत्तर भारत में मंगलवार से पश्चिमी विक्षाेभ दस्तक देने वाला है। इस विक्षाेभ काे अरब सागर से आ रही नम हवाओं से भी ताकत मिलेगी। इससे पिछले दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से उत्तर भारत को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में गरज-चमक, आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं।


--- बुधवार-गुरुवार को उत्तर भारत में दिन के सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। बिहार, प. बंगाल में सोमवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में भी 24 25 मई को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।


--- मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचने के बाद तीन दिन से वहीं अटका है। जबकि पिछले शुक्रवार को ही मानसून बंगाल की खाड़ी में अंडमान की आखिरी सीमा इंदिरा पॉइंट को पार कर नानकोवरी द्वीप तक पहुंच गया था। पर, सोमवार तक उसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। सामान्य रूप से मानसून 21 मई को पोर्ट ब्लेयर पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी हवाएं बेहद कमजोर हैं, लेकिन अगले 2 दिन के अंदर इसके धीमी गति से आगे बढ़ने की संभावना है।


--- झारखण्ड की बात करें तो.. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 23 से 27 मई तक रांची और आसपास के क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। लेकिन, तापमान में बहुत परिवर्तन होने की संभावना नही है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।


--- माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि कुछ क्षेत्र में इन दिनों ज्यादा गर्मी पड़ने से वज्रपात हाे रहा है। जो की प्री मानसून की वजह से होता है। 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')