Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 23/05/2023 :
एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..
 
शहर के गैर कंपनी क्षेत्राें जैसे मानगाे, जुग-सलाई, कदमा, साेनारी, बिरसानगर, छाेटा गाेविंदपुर, परसुडीह, बागबेड़ा, बारीडीह समेत कई क्षेत्राें में भीषण बिजली संकट पैदा हो गया है।


इन इलाकों में 10 से 12 घंटे तक की बिजली की कटौती हो रही है। इससे बड़ी आबादी को गर्मी में घरों में भी रहना मुश्किल हो गया है। रात भर लोग परेशान हो रहे हैं।


--- बिजली विभाग ने इसके लिए सेंट्रल पुल से JBVNL काे मिलने वाली बिजली में 40 फीसदी की कटाैती को कारण बताया है। सेंट्रल पूल से मिलने वाली बिजली में कटाैती काे लेकर यहां राज्य लाेड डिस्पैच, SLDC ने अलर्ट कर दिया है।

--- विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 24 जिलाें में 700 मेगावाट की बिजली कमी हाे गई। वहीं, काेल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर,  पू्र्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्राें,  सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में 200 से 250 मेगावाट बिजली की कमी हाे गई है। काेल्हान प्रमंडल के तीनाें जिलाें में गर्मी में अभी 550 मेगावाट बिजली की मांग है। जबकि अभी 300 से 350 मेगावाट बिजली मिल रही है। बिजली की कटौती से जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्राें में लगभग दाे लाख उपभाेक्ता प्रभावित हैं। बिजली संकट जारी रहा तो 24 घंटे तक 10-12 घंटे तक बिजली की कटौती जारी रहेगी।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')