Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 23/05/2023 :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए प्रस्तावित झारखंड दाैरे काे लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रपति के काफिला काे एयरपाेर्ट से राजभवन तक आने-जाने के दाैरान कहीं किसी प्रकार की परेशानी ना हाे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। काफिला गुजरने के 15 से 20 मिनट पहले निर्धारित मार्ग पर सामान्य वाहनाें का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

 

--- ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों काे सख्त निर्देश दिया गया है, वे सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी हाल में बंद मार्ग पर आम वाहन सवार प्रवेश ना करें। राष्ट्रपति का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, पीछे से सामान्य वाहनाें के लिए परिचालन खाेल दिया जाएगा।


--- वहीं, मुख्य मार्ग पर सभी ब्रांच राेड काे भी बंद कर दिया जाएगा। किसी भी कटिंग से वाहन सवार काे आने-जाने की अनुमति नहीं हाेगी। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक SP हारिस बिन जमा ने जारी कर दिया है। राष्ट्रपति के आवागमन काे लेकर 24, 25 और 26 मई को निर्धारित मार्ग पर सड़क किनारे वाहनाें की पार्किंग वर्जित है। अगर मार्ग पर कहीं काेई सड़क किनारे वाहन पार्क करता है, ताे पकड़े जाने पर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम-2019 की धारा-127 (2) के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन मालिक काे जुर्माना भी देना हाेगा।


--- इस तीन दिनों में हवाई अड्डा आने-जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है, जो की मुख्य रास्ते से न होकर डायवर्ट रूट से है और तीन दिन तक उसी रास्ते से आना-जाना करना हाेगा. आपको बता दूँ इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से हाईकोर्ट भवन के उद्घान के लिए जाएंगी.



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')