Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
क्षेत्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 23/05/2023 :
देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..
 
झारखंड में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज हैं।


इसको लेकर देवघर में ADG संजय आनंद लाटकर, खाद्य आपूर्ति विभाग सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव अमिताभ कौशल व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।


---  बैठक के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किए गए कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित सीनियर अधिकारियों और सीनियर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा यातायात व्यवस्था,  मेडिकल टीम,  विद्युत,  पेयजल,  अग्निशमन,  साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्थ के अलावा की जा रही विभिन्न तैयारियों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके अलावे राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित वरीय अधिकरियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।


---  देवघर परिसदन में बैठक के पश्चात सभी ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आवश्यक सभी तैयारियों को लेकर किये जाने वाले कार्यों का निरीक्षण कर वस्तु-स्थिति का जायजा लिया।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')