Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 09/05/2023 :
मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में फंसे झारखंड के छात्रों को एयरलिफ्ट करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश पर अमल भी शुरू हो चुका है। इससे पहले राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष-कंट्रोल रूम में मणिपुर में फंसे झारखंड के कुल 34 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। ये सभी विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययन करनेवाले छात्र हैं।


--- कंट्रोल रूम के साथ साझा किए गए 34 विद्यार्थियों की सूची में से चार का टिकट नई दिल्ली तक के लिए कटा है। इनमें से 18 विद्यार्थी झारखंड वापस आना चाहते हैं। श्रम विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि 34 में से 18 विद्यार्थियों का टिकट सोमवार को कंफर्म कर दिया गया है।


सभी के लिए टिकट की व्यवस्था श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से की जा रही है। सूचना के अनुसार ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी,  सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी,  नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व IIT मणिपुर से संबंधित हैं। ये विद्यार्थी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद और रांची जिले के रहनेवाले हैं।


--- पूर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच वहां फंसे छात्रों की सूची मुख्यमंत्री को भेजते हुए उनकी सुरक्षित वापसी का आग्रह किया है। ठाकुर ने अपने पत्र के साथ छात्रों की एक सूची भी सौंपी है। इसके अलावा उन्होंने सभी छात्रों को पूरा पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण भी उपलब्ध करा दिया है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')