Breaking News
मौसम : भीषण गर्मी.. कही बार्ष तो कहीं लू और कड़कती धुप.. 24 मई के बाद राज्य में थोड़ी राहत मिलने की संभावना..  |  राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र को प्री स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा.. विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है..  |  एक भीषण गर्मी और उसमें 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती... जीना मुिश्कल..  |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिनाें के लिए झारखंड दाैरे... रांची में राष्ट्रपति आगमन को लेकर शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार ..  |  देवघर में 24 मई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन.. राजधानी रांची और देवघर में तैयारियां तेज..  |  दोपहर 3 बजे तक JAC बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट घोषित कर सकता है  |  ऑनलाइन पढ़ाई के मामले में पूरे देश में झारखंड 13 वें स्थान पर..  |  शिक्षा की बरहाल स्थिति : यहां पहली से 8वीं तक के लिए सिर्फ एक शिक्षक  |  झारखंड में शिक्षा अधिकार कानूनः सरकार को भी प्राइवेट स्कूल ही पसंद हैं..  |  मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्र एयरलिफ्ट किये जाएंगे..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश..  |  
अपराध

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 09/05/2023 :
ED का खुलासा : वीरेंद्र राम पर पीसी एक्ट में केस दर्ज करने के लिए सिफारिश... वीरेंद्र राम ने टेंडर की कमीशनखोरी से कमाए करोड़ों..
 
ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (पीसी एक्ट) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ईडी ने राज्य सरकार से सिफारिश की है। ईडी के पास इससे संबंधित पर्याप्‍त सबूत होने की बात भी कही जा रही है।


ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (PC एक्ट) की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ED ने राज्य सरकार से अनुशंसा की है।


--- ED ने राज्य सरकार को वीरेंद्र राम के विरुद्ध अब तक हुए अनुसंधान से संबंधित पूरी रिपोर्ट सौंपी है। ED ने बताया है कि वीरेंद्र राम ने टेंडर में कमीशनखोरी कर करीब सवा सौ करोड़ की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है।


आपको बता दूँ.. पूर्व में ACB ने सबसे पहले जमशेदपुर में उनके चचेरे भाई आलोक रंजन के आवास से 2.67 करोड़ रुपये नकदी जब्त किया था। इसके बाद छानबीन में पता चला था कि उक्त राशि वीरेंद्र राम के हैं।


--- इसी केस को ED ने मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के लिए टेकओवर किया और छानबीन में वीरेंद्र राम व उनके स्वजनों के पास अकूत संपत्ति होने की जानकारी का खुलासा किया। ED ने उनके चचेरे भाई आलोक रंजन को भी गिरफ्तार किया है और वह भी जेल में है।


--- ED ने राज्य सरकार को बताया है कि वीरेंद्र राम ने भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। उन पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में केस दर्ज के पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए PC एक्ट में केस दर्ज किया जा सकता है।


--- इससे पहले ED को छापेमारी में वीरेंद्र राम के जमशेदपुर स्थित आवास से 40 लाख रुपये नकदी के अलावा 1 करोड़ 51 लाख 60 हजार 982 के जेवरात मिले थे। इसके अलावाकरोड़ों के निवेश से संबंधित जानकारी भी ED को मिली थी।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')