Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
शिक्षा

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 05/05/2023 :
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 998 सीटों के लिए एडमिशन शुरू.. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई.
 
रांची जिले के पांच स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। DSE कार्यालय ने आवेदन का फॉर्म जारी कर दिया है। जिन 5 स्कूलों में एडमिशन लिया जाएगा, वहां कुल 998 सीटें हैं।


यह सीटें क्लास 6 से 11वीं तक में हैं। इन स्कूलों में CBSE पैटर्न पर पढ़ाई कराई जाएगी। पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होगी। DSE ऑफिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टूडेंट्स को जिस स्कूल में एडमिशन लेना है, वही आवेदन जमा करना होगा।


--- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है। इस तारीख के बाद दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बच्चों का एडमिशन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी। जिस के रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। नामांकन से संबंधित प्रक्रिया में किसी भी तरह का संशोधन का अधिकार जिला चयन समिति के पास सुरक्षित होगा। वहीं एडमिशन में जिला चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।


--- आपको बता दूँ.. TVS उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर,  अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ साहदेव जिला स्कूल,  राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू,   कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नामकुम,  और मॉडल स्कूल कांके.. इन पांच स्कूलों में एडमिशन होगा.


--- नोटिफिकेशन के अनुसार 
TVS उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में क्लास 6 से 11वीं तक की पढ़ाई होती है। यहां आर्ट्स की पढ़ाई होती है। इस स्कूल में गर्ल्स और ब्यॉज दोनों नामांकन लिया जाएगा। 
वहीँ जिला स्कूल रांची में केवल ब्यॉज का एडमिशन होगा। यहां इंटर स्तर पर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों विषय की पढ़ाई होती है। 
और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू में केवल गर्ल्स का एडमिशन होगा। यहां भी इंटर स्तर पर आटर्स, साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई होती है। 
वहीँ मॉडल स्कूल कांके में गर्ल्स और ब्यॉज दोनों का एडमिशन होगा। यहां केवल इंटर स्तर पर एडमिशन होगा। यहां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों की पढ़ाई होगी।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')