Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 04/05/2023 :
धनबाद नगर निगम : अब किराया वसूलने के लिए क्यूआर कोड का होगा इस्तेमाल.. धनबाद, सिंदरी व कतरास में निगम की 962 दुकानें
 
अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए नगर निगम अब क्यूआर काेड की मदद लेगा। जिसकी शुरुआत दुकानाें के किराया से की जाएगी। निगम ने अपनी सभी दुकानाें के लिए अलग-अलग क्यूआर काेड लांच करने का निर्णय लिया है। क्यूआर काेड लांच करने की प्रक्रिया निगम ने शुरू कर दी है।


एक सप्ताह में सभी दुकानदाराें काे काेड उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि काेड लांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हे। सभी दुकानदाराें काे अलग-अलग काेड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें भाड़ा देने में काेई परेशानी नहीं हाे। 

दुकानदार द्वारा क्यूआर काेड के स्कैन करने पर उसे एक लिंक मिलेगा। लिंक पर जाने पर उन्हें ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा वह नेट बैकिंग के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं।


--- आपको बता दूँ.. दुकानदाराें की शिकायत पर निगम को क्यूआर काेड जारी करने का निर्णय लेना पड़ा।  दुकानदाराें की शिकायत थी कि निगम के टैक्स कलेक्टर भाड़ा लेने नियमित नहीं आते हैं। दाे-तीन माह में एक बार आते हैं। पैसा नहीं रहने के कारण दुकानदार समय पर किराया नहीं दे पाते थे।


यही नहीं, डीडी बनाने में दाे दिन के समय लगता था। चेक देने पर कभी-कभी चेक बाउंस हाे जाता था। जिस कारण दुकानदाराें काे ही नहीं, निगम काे भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। दुकानदाराें की परेशानी काे देख क्यूआर काेड जारी करने का निर्णय लिया गया। अभी दुकानदारों को अपनी दुकान का किराया या ताे निगम कार्यालय आकर जमा करना पड़ता है या फिर टैक्स कलेक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। क्यूआर काेड उपलब्ध हाेने के बाद दुकानदाराें काे कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना हाेगा। घर या दुकान मे बैठकर वह किराए का भुगतान कर सकते हैं।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')