Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 04/05/2023 :
जेल प्रशासन अलर्ट.. चाईबासा मंडल कारा के जेलर और प्रभारी को जान से मारने की धमकी दी
 
चाईबासा मंडल कारा में बंद पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और कुख्यात अपराधी दीपक सिंह के गुर्गों ने चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही प्रभारी कारापाल लवकुश कुमार को भी जान मारने का धमकी दी गई है।


 

यह धमकी व्हाट्सएप मैसेज के जरिये जेलर अजय कुमार को दी गयी है।

जेलर को धमकी दिए जाने का मामला चाईबासा सदर थाना में दर्ज कर लिया गया है। वहीं, जेलर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जेलर को धमकी क्यों दी गई इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गुर्गों ने जेलर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।


आपको बता दूँ.. चाईबासा मंडल कारा में कई दुर्दांत अपराधी और नक्सली बंद हैं। ऐसे में जेलर को इस तरह से धमकी देने के मामले से सनसनी है। चाईबासा जेल नक्सलियों द्वारा जेल ब्रेक किए जाने के मामले में भी बदनाम रहा है। ऐसे में अपराधियों की इस धमकी को कम आंका नहीं जा सकता है। SP आशुतोष शेखर ने जेलर को धमकी दिए जाने के मामले की पुष्टि करते हुए बताया है जांच की जा रही है। धमकी देने वालों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')