Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 22/04/2023 :
झारखण्ड मौसम : तपती गर्मी से थोड़ी राहत..अभी कुछ दिनों तक राज्य में बादलों का डेरा रहेगा.. गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी
 
झारखंड में इन दिनों तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है.. मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि अभी कुछ दिनों तक राज्य में बादलों का डेरा रहेगा। ठंडी हवा चलेगी और कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है।


--- राज्य में शुक्रवार को गर्मी से काफी राहत मिली.. ठंडी हवा चली और बादल छाये रहे.  मौसम विभाग ने 27 अप्रैल, 2023 तक राज्य में इसी तरह के मौसम का मिजाज होने की संभावना जाहिर की है, साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जाहिर की है। 25 अप्रैल तक तेज हवा चलने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।


--- ठंडी हवा ने राज्य के मौसम का तापमान थोड़ा कम कर दिया है। राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे दर्ज किया गया है। राजधानी का तापमान भी 34 डिग्री सेसि के आसपास है। संताल परगना के सभी जिलों का तापमान भी 36 से 38 डिग्री सेसि के बीच दर्ज किया गया है।


--- आपको बता दूँ.. मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि 22 से 24 अप्रैल और 26 से 27 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। 

25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाके जिसमें देवघर,  दुमका,  गोड्डा,  जामताड़ा,  पाकुड़,  साहिबगंज,  धनबाद और गिरिडीह तथा दक्षिणी भाग यानी कोल्हान के अलावा सिमडेगा और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन या वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना भी जाहिर की गयी है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')