Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजकीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 21/04/2023 :
झारखंड मौसम : तापमान में गिरावट.. तपती गर्मी से आज राहत मिलेगी.. तीन से चार दिनों तक ऐसा रहने का अनुमान..
 
झारखंड को तपती गर्मी से आज राहत मिली है। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।.चार पांच दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।


झारखंड को तपती गर्मी से आज राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं कल दोपहर के बाद से ही झारखंड में मौसम अपना मिजाज बदलने लगा था। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। 

शाम के समय तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। राजधानी रांची समेत कई जगहों पर सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा है। सुबह बादल घिरी रही तो सूरज की तेज किरणें भी पड़ी। 

एक दिन पहले तापमान 40 डिग्री पर था जिसमें गिरावट दर्ज की गयी है और राहत की बात यह है कि अभी मौसम का मिजाज तीन से चार दिनों तक ऐसा रहने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना भी जाहिर की गयी है।


--- मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण तापमान में दो से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। चार पांच दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')