Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 20/04/2023 :
झारखंड में कोरोना : संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले सामने आय़े..
 
झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 200 से ज्यादा मरीज एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले सामने आय़े।


राज्य में लगातार बढते संक्रमण के खतरे को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले सामने आय़े। सिर्फ रांची में ही 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले दर्ज किए गये हैं । इन नये आंकड़ों के साथ कोरोना संक्रमण के रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गयी है। वहीँ उसके बाद  पूर्वी सिंहभूम में 46,  देवघर में 16,  लोहरदगा में 15 , पश्चिमी सिंहभूम में 10 और गुमला में 10 संक्रमित मरीज है.


--- राजधानी रांची में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या है। संक्रमण का बढ़ता ग्राफ एक नये खतरे की तरफ संकेत कर रहा है। पिछले 24 घंटे में धनबाद और देवघर में 17 नये मामले दर्ज किए गये। धनबाद में 8 नये संक्रमितों का पता चला जबकि देवघर में 9 नये संक्रमित मिले। रांची के साथ इन राज्यों में भी संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है। इसके साथ रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।


--- राज्य में कुल सक्रमितों की संख्या 226 है। पिछले 24 घंटे में ही 51 नये संक्रमितों का पता चला है। 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है और राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अगर पिछले सात दिनों के रिकवरी रेट के प्रतिशत पर नजर डालें तो झारखंड में 98.73 है। 

अगर अबतक राज्य में कोराना संक्रमण के हुए नुकसान का आंकलन करेंगे तो कुल 4,42,959  लोग कोरोना संक्रमित हुए जिनमें से 4,37,400 स्वस्थ हुए और 5,333 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गयी। 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')