Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राजनीति

उमेश कुमार झा, झारखण्ड लाइफ। 20/04/2023 :
जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का समाहरणालय घेराव..
 
ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को समाहरणालय का घेराव और सत्याग्रह जन सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने किया। कार्यक्रम में JMM, RJD और BKP के भी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


--- मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश दो धाराओं में बह रहा है। एक समाजवाद गांधीवाद और दूसरा गोडसेवाद। हम लोग गांधीवादी विचार धारा को मानने वाले लोग हैं।


प्रदेश महासचिव आशिक़ अंसारी ने कहा BJP की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को लोगों का जन समर्थन मिला। उससे पूरी तरह BJP घबराई हुई है।


--- वहीँ JMM के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि केंद्र की BJP सरकार ED और CBI का भय दिखाकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है।


--- RJD जिलाध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की एक साजिश के तहत साजिश के तहत सदस्यता रद्द कराई गई उससे से ये साबित होता है कि देश में गांधीवादी विचारधारा को ठेश पहुंचाया जा रहा है। 

-- वहीं सुषमा मेहता ने कहा इस देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

 



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')